{"_id":"5c7a2ce7bdec224df422eee9","slug":"rumours-says-after-divyanka-tripathi-and-pooja-bisht-sharad-malhotra-dating-designer-ripsy-bhatia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस डिजाइनर से जल्द शादी कर सकते हैं शरद मल्होत्रा, टीवी की 2 फेमस एक्ट्रेस से हो चुका है ब्रेकअप!","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इस डिजाइनर से जल्द शादी कर सकते हैं शरद मल्होत्रा, टीवी की 2 फेमस एक्ट्रेस से हो चुका है ब्रेकअप!
टेलीविजन एक्टर शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) एक्टिंग से ज्यादा अफेयर और ब्रेकअप को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। शरद का नाम पहले दो एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। वहीं अब खबरों की मानें तो शरद इस वक्त किसी एक्ट्रेस को नहीं बल्कि डिजाइनर को डेट कर रहे हैं। खास बात यह है कि लड़की मुंबई की नहीं बल्कि दिल्ली की रहने वाली है।
2 of 5
Sharad Ripsy Bhatia
- फोटो : twitter
स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के अनुसार शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) इस वक्त जिसको डेट कर रहे हैं उसका नाम रिप्सी भाटिया (Ripsy Bhatia) है। कहा जा रहा है कि शरद रिप्सी को लेकर काफी सीरियस हैं। यहां तक कि शरद को रिप्सी के साथ कई बार बाहर घूमते भी देखा गया। शरद ने इस पूरे मामले पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
3 of 5
Sharad Malhotra Divyanka
- फोटो : file photo
शरद ने 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' (Banoo Main Teri Dulhann) सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की। इस सीरियल के बाद से ही शरद और दिव्यांका के रिश्ते की खबरें आने लगीं। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) के साथ करीब 7 साल तक रिलेशनशिप रहा जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। शरद से ब्रेकअप के लंबे वक्त बाद दिव्यांका ने विवेक दहिया से शादी रचा ली। दिव्यांका के बाद शरद मल्होत्रा और पूजा बिष्ट (Pooja Bisht) के रिलेशनशिप की खबरें आईं।
टाइम्स ऑफ इंडिया से शरद मल्होत्रा ने दिव्यांका के साथ अपने रिश्ते पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने ब्रेकअप के सवाल पर कहा कि 'मेरे पास कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है लेकिन मैं इतना कह सकता हूं कि वो रिश्ता बहुत अच्छा था। मुझे लगता है तब मैं उतना मैच्योर नहीं था। शादी के सवाल से ही मैं घबराने लग गया। मुझसे गलतियां हुई हैं। हम सभी से गलतियां होती हैं मुझसे भी हुईं। बहरहाल अब इस बात को 5 साल बीत चुके हैं। अब इसे सोचने का कोई फायदा नहीं है।'
दिव्यांका और उनके पति विवेक की बात करें तो दोनों की मुलाकात टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। विवेक इन दिनों भूतिया शो कयामत की रात में नजर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने एकता कपूर के सीरियल कवच में भी काम किया था। दिव्यांका और विवेक डांस रियलिटी शो 'नच बलिये-8' भी जीत चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।