'बिग बॉस' हमेशा कंटेस्टेंट और सलमान खान (Salman Khan) की फीस की वजह से चर्चा में रहता है। बीते सीजन ऐसी खबरें आई थी कि सलमान ने एक एपिसोड के 11 से 14 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। वहीं इस बार भी सलमान खान की फीस को लेकर खबरों का बाजार गरम है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दंबग खान ने इस बार दोगुना फीस चार्ज की है। इस बात का खुलासा हाल ही में एक रिपोर्ट में हुआ।
क्या सच में 'बिग बॉस 13' के लिए 400 करोड़ ले रहे सलमान? हर एपिसोड की रकम जान चौंक जाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस' से जुड़ी खबर की जानकारी देने वाले 'द खबरी' अकाउंट से एक ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट में सलमान खान की फीस को लेकर बड़ा खुलासा किया गया। इस ट्वीट के मुताबिक रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस के बिजनेस को बढ़ाने का फैसला किया है। 'नच बलिए 9' और कपिल शर्मा के शो के बाद सलमान खान ने 'बिग बॉस' के मेकर्स (एंडमॉल शाइन और कलर्स टीवी) के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है।
Bigg Boss 13 Salman khan Charging 400 Crores#BB12 Salman had charged around 12-14 crores per episode
Now, for #BB13 it’s going to be 31 croresper weekend (Sat-Sun), and within a time span of 26 episodes, the actor will be earning a whopping 400 crores in total! #BiggBoss13 https://t.co/9OvO6S4o2r
इस ट्वीट के मुताबिक सलमान खान 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के लिए 400 करोड़ रुपए लेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान शो के लिए 31 करोड़ रुपए एक एपिसोड के लेंगे। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस वीकेंड के दो एपिसोड के सलमान को 31 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। खबरों की मानें तो कुल 13 वीकेंड होंगे। इस हिसाब से सलमान कुल 400 करोड़ रुपए लेंगे। हालांकि अभी तक सलमान की फीस को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई भी बयान नहीं आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बिग बॉस' के मेकर्स शो को सितंबर-अक्टूबर के बीच में शुरू करना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि इस बार का सीजन 29 सितंबर से ऑनएयर हो सकता है। वहीं शो का ग्रैंड फिनाले 12 जनवरी, 2020 कहा जा रहा है। बिग बॉस में कंटेस्टेंट को लेकर भी कई नाम सामने आए हैं। IB टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से 23 कंटेस्टेंट्स के नामों की लिस्ट लीक होने का दावा किया है।
खबरों के मुताबिक, जरीन खान, चंकी पांडे, वरीना हुसैन, देवोलीना भट्टाचार्जी, अंकिता लोखंडे समेत कई सितारों को शो में भागीदार बनने की संभावना है। इन स्टार्स के अलावा विजेंदर सिंह, सोनल चौहान, सिद्धार्थ शुक्ला, मेकअप आर्टिस्ट फैजी के नाम भी चर्चा में है। हालांकि अभी तक इन कंटेस्टेंट के नाम पर मुहर नहीं लगी है।