शो की शुरुआत से ही अपने में चुपचाप रहने वाले श्रीसंथ ने घर में जल्द ही कुछ ऐसा करने वाले हैं कि बवाल का मचना तय है। यहां तक कि वह माइक निकालकर घर से जाने की कोशिश भी करेंगे। वैसे तो कई बार आपने यह सुना होगा कि श्रीसंथ बहुत गुस्से वाले हैं लेकिन 'बिग बॉस' का घर इस तरह से दो दिन में ही अखाड़े में तब्दील हो जाएगा इसका यकीन किसी को भी नहीं था। यह सब कुछ जल्द ही घर में होने वाला है।
गुस्से में तिलमिलाए श्रीसंथ ने पार की सारी सीमाएं, किया कुछ ऐसा फूट फूट कर रोने लगीं ये कंटेस्टेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलर्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं। इन वीडियो में श्रीसंथ घर में कुछ ऐसा कर देंगे जिससे सोमी घरवालों के सामने फूट फूट कर रोने लगेंगी। प्रोमो में दिखाया गया है कि 'बीबी प्रेस कॉन्फ्रेंस' टास्क के दौरान श्रीसंथ बजर बजते ही शिवाशीष और सौरभ की जोड़ी को चुनौती देते है।
वीडियो में दिखाया गया है कि टास्क शुरू होते ही श्रीसंथ कहते हैं कि उनके पास कोई भी प्वाइंट नहीं है। श्रीसंथ के यह कहते ही सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं। सभी उनसे कहते हैं कि कुछ तो बोलो ताकि यह टास्क पूरा हो जाए। 'बिग बॉस' और घरवाले को बार बार कहने के बाद भी श्रीसंथ अपनी बात पर अड़े रहते हैं और टास्क रद्द हो जाता है। टास्क के रद्द होने पर सभी घरवाले भड़क जाते हैं और श्रीसंथ निशाने पर आ जाते हैं।
Socha tha karenge jodiyon ko all-out, but @sreesanth36 ne task se kiya walk out. BB conference mein aaj raat hoga ek naya dhamaka! Make sure you tune in at 9 PM. #BiggBoss12 #BB12@SportobyMacho @PanasonicIndia @campusshoes pic.twitter.com/s190XLWRqN
इस बीच श्रीसंथ को सोमी कुछ कहती हैं जिसके बाद श्रीसंथ कहते हैं कि आपकी परवरिश ऐसी हुई होगी। श्रीसंथ को दीपिका रोकती भी हैं लेकिन वह सोमी पर भड़क जाते हैं। इसके बाद सोमी की बहन सबा भी आ जाती है और मामला काफी बढ़ जाता है। इस बीच वीडियो में दिखाया गया है पहले श्रीसंथ खान सिस्टर्स से माफी मांगते हैं और फिर कुछ देर बाद फिर बहस शुरू हो जाती है। श्रीसंथ गुस्से से लाल हो जाते हैं और माइक उतार देते हैं।
वीडियो में आगे आप देखेंगे कि घरवाले श्रीसंथ को बहुत समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन वह उनकी एक नहीं सुनते। श्रीसंथ गुस्से में गार्डन एरिया में आ जाते हैं और बिग बॉस से कहते हैं कि दरवाजा खोल दें उन्हें जाना है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि श्रीसंथ को बिग बॉस मनाते हैं या फिर वह घर से चले जाएंगे।