फिल्म साहो के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में इस बार प्रभास के साथ में श्रद्धा कपूर और नील नितिन मुकेश भी पहुंचे। ऐसे में कपिल और उनकी टीम ने साहो की कास्ट के साथ खूब मस्ती की। ऐसे में कपिल ने प्रभास से एक सवाल किया कि अगर वो एक दिन के प्रधानमंत्री बन जाएं तो क्या करेंगे ?
कपिल के शो में प्रभास का खुलासा, एक दिन भी PM बना तो मैं इंडस्ट्री में इंटरव्यू बंद करा दूंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कपिल शर्मा ने प्रभास से कई मजेदार सवाल पूछे, इनमें एक सवाल था अगर एक दिन के प्रधानमंत्री बने तो क्या करेंगे? इस सवाल का प्रभास ने कुछ ऐसा जवाब दिया जो किसी ने सोचा भी नहीं होगा। प्रभास ने जवाब देते हुए कहा- मैं इंडस्ट्री में इंटरव्यू बंद करा दूंगा।
पढ़ें: तो क्या 'बाहुबली' से भी आगे निकलेगी प्रभास की 'साहो'? रिलीज से पहले कमाए 320 करोड़!
प्रभास का जवाब सुनकर खुद कपिल शर्मा अपनी हंसी नहीं रोक पाए क्योंकि वो खुद प्रभास का इंटरव्यू ही ले रहे थे। वहीं प्रभास के बाद कपिल ने श्रद्धा से पूछा, आपके बारे में एक अफवाह है कि फिल्म की शूटिंग से पहले आपका पेट खराब हो जाता है?
कपिल के इस सवाल पर श्रद्धा ने कहा कि हां ये सच है। इस जवाब पर कपिल ने चौका मारते हुए कहा- अच्छा.. श्रद्धा तभी तुम शो शुरू होने से पहले तीन बार वॉशरूम गई थीं। कपिल की हाजिरजवाबी देख सब लोग हंस पड़े।
पढ़ें: कई रातों से क्यों चैन से सो नहीं पा रहे थे असली बाहुबली? असली वजह अब पता चली
बता दें कि 30 अगस्त को साहो रिलीज हो रही है। इस फिल्म का बजट 350 करोड़ बताया जा रहा है। वहीं हाल ही में ऐसा सुनने को मिला था कि फिल्म अपने राइट्स बेच कर पहले ही 320 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
पढ़ें: क्या साहो के लिए श्रद्धा कपूर ने ली 7 करोड़ की फीस? सामने आई हैरान कर देने वाली सच्चाई