देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी जगत की एक बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। वह लंबे समय से टेलीविजन इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। लेकिन उनको पॉपुलैरिटी स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'साथ निभाना साथिया' से मिली थी। इस डेली सोप में देवोलीना ने 'गोपी बहू' की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें दर्शकों से बहुत सराहना मिली थी। इसके बाद उन्हे 'बिग बॉस' के घर में भी देखा गया था। लेकिन अब एक बार फिर देवोलीना छोटे पर्दे पर 'साथ निभाना साथिया 2' में गोपी बहू के अपने प्रतिष्ठित किरदार के साथ वापसी करने जा रही हैं। यह खुशखबरी खुद देवोलीना ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की है, जिसे सुन उनके फैंस बहुत खुश हैं।
Saath Nibhaana Saathiya 2: 'गोपी बहू' के किरदार में जल्द होगी देवोलीना की वापसी, खुशखबरी साझा कर बोलीं- "10 साल बाद.."
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपी बहू के 10 साल
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की। उन्होंने अपने किरदार यानी गोपी बहू के 10 साल पूरे होने की खुशी में पोस्ट शेयर करते हुए एक नोट लिखा। अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए, देवोलीना लिखती हैं, "गोपी के रूप में 10 साल। यह सिर्फ एक इत्तेफाक नहीं हो सकता। 06-06-2012 से मैंने गोपी बहू के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी और 06-06-2022 को फिर से गोपी के रूप में टीवी स्क्रीन्स पर वापसी करना मेरे लिए किसी ब्लेसिंग्स से कम नहीं है। मेरे इस किरदार को मिले प्यार के लिए आभार जताना मेरे लिए आसान नहीं है। मैं कुछ भी कर लूं, लेकिन साथिया और गोपी हमेशा मेरे दिल और आत्मा के करीब हैं और रहेंगे।
'साथ निभाना साथिया 2' में वापसी
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए देवोलीना लिखती हैं, "हालांकि मैं लंबे वक्त तक 'साथ निभाना साथिया 2' हिस्सा नहीं रहूंगी। लेकिन एक सेकंड के लिए भी किरदार को फिर से जीना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। इसके लिए मैं शो के मेकर्स को मेरे और गोपी के प्रति प्यार दिखाने के लिए धन्यवाद कहना चाहती हूं। इस बात की जानकारी मिलते ही देवोलीना के फैंस उन्हें फिर से टेलीविजन स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं और लगातार अभिनेत्री की पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
'फर्स्ट सेकेंड चांस' में काम कर रही हैं देवौलीना
इसके साथ ही देवोलीना एक शॉर्ट फिल्म 'फर्स्ट सेकेंड चांस' में काम करने के लिए तैयार हैं। देवोलीना के साथ रेणुका शहाणे भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। 'फर्स्ट सेकेंड चांस' एक सव स्टोरी है, जो सच्ची कहानी पर आधारित है। यह एक रिश्ते में दूसरा मौका होने के बारे में बताती है। इस फिल्म का टीजर 25 मई को रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 'फर्स्ट सेकेंड चांस' में अनंत महादेवन, साहिल उप्पल और निखिल संघ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण और निर्देशन लक्ष्मी आर अय्यर ने किया है।