फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: शो छोड़ने की जिद पर अड़े शैलेश लोढ़ा, निर्माता और को-एक्टर्स के कॉल का नहीं दे रहे जवाब

Mon, 06 Jun 2022 04:58 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 06 Jun 2022 04:58 PM IST
सार

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते कई समय से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह शो अपनी बेहतरीन कॉमेडी के चलते लोगों का पसंदीदा शो है।

विज्ञापन
TMKOC: Shailesh Lodha stops receiving the calls from producers and co-actors of tarak mehta ka oolta chashma
शैलेश लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते कई समय से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह शो अपनी बेहतरीन कॉमेडी के चलते लोगों का पसंदीदा शो है। हालांकि, बीते कुछ दिनों से यह शो काफी सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, पिछले चार साल में इस शो के कई किरदार इसे अलविदा कह चुके हैं। हाल ही में शो के एक और अहम किरदार के शो से अलग होने की खबर ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।  

TMKOC: Shailesh Lodha stops receiving the calls from producers and co-actors of tarak mehta ka oolta chashma
शैलेश लोढ़ा (तारक मेहता)  - फोटो : सोशल मीडिया

बीते महीने सामने आई खबरों के मुताबिक शो के अहम और मशहूर किरदार तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा इस शो को छोड़ रहे हैं। पिछले 14 साल से लोगों का मनोरंजन कर रहे शैलेश ने अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा का अलविदा कहने का इरादा पक्का कर लिया है। दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो शो की टीम लगातार शैलेश को मनाने में जुटी हुई है। यहां तक कि खुद इस शो के निर्माता भी उन्हें वापस लाने की कोशिश में लगे हुए हैं। 

TMKOC: Shailesh Lodha stops receiving the calls from producers and co-actors of tarak mehta ka oolta chashma
शैलेश लोढ़ा (तारक मेहता)  - फोटो : Social media

खबरों की मानें तो शैलेश को मनाने के लिए निर्माता लगातार शैलेश को फोन कर रहे हैं, लेकिन शैलेश लोढ़ा उनके फोन का कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि शैलेश ने सिर्फ निर्माता ही नहीं बल्कि इस शो में उनके को-एक्टर्स का फोन भी उठाना बंद कर दिया है, क्योंकि वह सब उन्हें शो में वापसी के लिए मना रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक शैलेश शो के नए अनुबंध से नाखुश थे, जिसकी वजह से उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
TMKOC: Shailesh Lodha stops receiving the calls from producers and co-actors of tarak mehta ka oolta chashma
दिशा वकानी (दयाबेन) - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों के मुताबिक शैलेश बीते एक महीने से शो की शूटिंग नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि हाल ही में प्रसारित हो रहे एपिसोड्स में अभिनेता कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं। अगर शैलेश इसी तरह अपने फैसले पर अडिग रहे तो इसका शो को काफी नुकसान हो सकता है। यह पहली बार नहीं है जब कोई जरूरी किरदार शो छोड़ रहा हो। इससे पहले भी शो को कई अहम किरदार अलविदा कह चुके हैं। इन कलाकारों में दिशा वकानी,नेहा मेहता, गुरुचरण सिंह, मोनिका भदौरिया के नाम शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed