फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput: सुशांत को याद कर भावुक हुईं अंकिता, कहा- हर दिन नई कहानी...ट्रोल्स ने बर्बाद कर दी थी जिंदगी 

Mon, 06 Jun 2022 03:50 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 06 Jun 2022 03:50 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death: Ankita Lokhande says Vicky Jain told him this after SRK Death
अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कभी अंकिता लोखंडे से सफाई मांगी गई तो कभी उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। इस दौरान वह कई बार टूटीं। उन्होंने कई मौकों पर सफाई भी पेश की। लेकिन वह हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर बनी रहीं। हालांकि अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा कभी नहीं किया कि इन पूरे मामले में उनके पति और सुशांत के दोस्त विक्की जैन का क्या रिएक्शन रहा। वहीं अब अभिनेत्री ने पहली बार इस पर खुलकर बात की है।

Sushant Singh Rajput Death: Ankita Lokhande says Vicky Jain told him this after SRK Death
अंकिता लोखंडे और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेत्री ने कहा, "मैं और सुशांत 2016 में अलग हो गए थे। दो साल तक सिंगल रहने के बाद 2018 में मैंने विक्की को डेट करना शुरू किया। लेकिन, जब सुशांत की मृत्यु हुई, तो ट्रोल्स ने विक्की पर हमला करना शुरू कर दिया। "वह कहने लगे, 'अंकिता सुशांत के लिए सबसे अच्छी थी और उसे हमेशा सुशांत के साथ रहना चाहिए था'। सोशल मीडिया ने विक्की को मुझे छोड़ने के लिए कहा क्योंकि मैं सुशांत के लिए अच्छी थी। एक आदमी के लिए उसे देखना आसान नहीं है।

Sushant Singh Rajput Death: Ankita Lokhande says Vicky Jain told him this after SRK Death
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता आगे कहती हैं, 'इस दौरान हर रोज अलग-अलग कहानियां सामने आ रही थीं और मैं भी हर समय सुशांत के बारे में ही बात कर रही थी।" लेकिन विक्की ने कभी मुझसे कुछ नहीं कहा। न ही कभी कोई सफाई मांगी। बल्कि विक्की के साथ-साथ उनका परिवार भी मेरे साथ था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death: Ankita Lokhande says Vicky Jain told him this after SRK Death
विक्की जैन, अंकिता लोखंडे - फोटो : social media

अभिनेत्री कहती हैं, "अगर कोई और लड़का होता तो वह कब-का मुझे छोड़कर चला गया होता। लेकिन विक्की वहीं खड़ा था। वह मेरी कमजोरी नहीं, मेरी ताकत बन गया था। हम दोनों सदमे में थे और ट्रोल्स ने हमारी जिंदगी और कठिन कर दी थी। जब सुशांत की मृत्यु हुई और मैंने उसके बारे में बात करना शुरू किया, तो मैं लगातार असमंजस की स्थिति में थी कि क्या मैं सही कर रही हूं? छह महीने तक सुशांत और मेरे अतीत की नई-नई कहानियाें को सामने लाया जा रहा था। अगर मैं विक्की की जगह पर होती तो मैं उसे अपने अतीत के बारे में बात करते हुए नहीं देख पाती। मैंने सुशांत के लिए एक स्टैंड लिया था और मैं ऐसा कर सकी क्योंकि विक्की मेरे साथ था।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed