{"_id":"5aae3d9d4f1c1b4d0a8b5837","slug":"salman-khan-10-ka-dum-promo-release-now-you-can-take-part-in-this-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान के फैंस को घर बैठे लाखों रुपये जीतने का मौका, बस एक काम करना होगा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सलमान खान के फैंस को घर बैठे लाखों रुपये जीतने का मौका, बस एक काम करना होगा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
9 साल बाद सलमान खान एक बार फिर से '10 का दम' रियलिटी शो लेकर तैयार हैं। बीते कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि इस बार शो में दर्शकों को भी शामिल किया जाएगा। प्रोमो को देखकर आप इतना जरूर कहेंगे कि मेकर्स ने इस वादे को पूरा किया। प्रोमो में सलमान सबको घर बैठे खेलना का मौका देने की बात कह रहे हैं।
Salman Khan
15 सेकेंड के वीडियो में सलमान लोगों से सोनी ऐप डाउनलोड करके '10 का दम' खेलने की गुजारिश कर रहे हैं। सलमान कह रहे हैं कि जब आप गाड़ी से लेकर सब्जी मंगाने तक ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं तो फिर घर बैठे खेल क्यों नहीं खेल सकते।
Salman Khan
इस ऐप को डाउनलोड करना होगा जिसमें कुल मिलाकर 40 लेवल होंगे। जैसे-जैसे यूजर लेवल पार करता चला जाएगा वो शो में हिस्सा लेने के लिए उतना ही करीब आ जाएगा। ऐप में 'कितने प्रतिशत भारतीय' का सेक्शन भी होगा। साथ ही लीडरबोर्ड होगा जो यह बताएगा कि किस यूजर की कौन सी रैंकिंग हैं। यूजर्स को गिफ्ट भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan
2008 में इस रियलिटी शो की शुरुआत हुई थी और सलमान ने ही इसे होस्ट किया था। अगले साल यानि कि 2009 में इसका दूसरा सीजन आया था जिसे भी सलमान ने होस्ट किया। इस शो का ये तीसरा सीजन होगा। इससे पहले शो के दोनों सीजन नेशनल सर्वे पर आधारित थे। यह शो सोनी पर टेलीकास्ट होगा।
विज्ञापन
Salman Khan
इस शो में कई पड़ाव होते हैं और हर पड़ाव पर पैसा बढ़ता चला जाता है। खास मौके पर फिल्मी हस्तियां भी इस शो में नजर आती हैं और अपना लक आजमाने की कोशिश करते हैं। बिग बॉस सीजन 11 की पॉपुलैरिटी को देखते हुए 9 साल बाद फिर इस शो को लाया जा रहा है।
Show par aane ke liye aur @BeingSalmanKhan ke saath #DusKaDum khelne ke liye, download kijiye @SonyLIV app. App download karne ke liye log on karein https://t.co/s5xl23a2fR pic.twitter.com/KpR9YIpWDJ
— Sony TV (@SonyTV) March 18, 2018