फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान के 'बिग बॉस 13' में दिखेंगे ये 10 बदलाव, 400 करोड़ फीस लेकर थीम तक सब कुछ बटोरेगा सुर्खियां

Tue, 24 Sep 2019 12:06 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 24 Sep 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Bigg Boss 13 changes
Salman Khan station master look Bigg Boss 13 promo - फोटो : instagram

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) जल्द शुरू होने वाला है। हमेशा की तरह इस बार भी शो की थीम बिल्कुल अलग होगी। यहां तक कि सलमान के साथ किसी महिला की आवाज सुनाई देने की भी खबर है। जानिए इस बार 'बिग बॉस 13' में क्या-क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

Salman Khan Bigg Boss 13 changes
bigg boss 12 - फोटो : file photo

1.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार दर्शकों को 'बिग बॉस' में हॉरर थीम (Horror Theme) देखने को मिल सकती है। इस समय टीवी पर कई सारे सुपरनैचुरल शो चल रहे हैं। खास बात है कि इन शोज की टीआरपी भी बहुत अच्छी है। ऐसे में हो सकता है इन सीरियल से प्रेरित होकर बिग बॉस की थीम 'हॉरर' हो।

2.इस बार शो का सेट लोनावला नहीं बल्कि मुंबई की फिल्म सिटी में ही बना है। एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर ओमंग कुमार ने इस बात का खुलासा किया था। ओमंग कुमार और उनकी पत्नी वनिता बीते 7 साल से बिग बॉस का सेट डिजाइन कर रहे हैं। उन्होंने बात करते हुए कहा था कि 'बिग बॉस 13' का सेट लोनावला से शिफ्ट हो गया है।  

Salman Khan Bigg Boss 13 changes
bigg boss 13 - फोटो : social media

3.खबरों की मानें तो इस बार 'बिग बॉस' को सलमान खान अकेले होस्ट नहीं करेंगे। इस बार सलमान के साथ महिला होस्ट के होने की चर्चा तेज है। अगर ऐसा हुआ तो यह पहली बार होगा कि सलमान किसी महिला होस्ट के साथ मिलकर बिग बॉस होस्ट करेंगे। इससे पहले सलमान 'बिग बॉस 5' में संजय दत्त के साथ शो होस्ट कर चुके हैं।  

4.खबरों की मानें तो ना केवल सलमान को महिला होस्ट का साथ मिलेगा बल्कि बिग बॉस में जो आवाज चारों तरफ सुनाई देती है उन्हें भी महिला का साथ मिल सकता है। दरअसल, बिग बॉस में जो आवाज सुनाई देती है वह अतुल कपूर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अतुल कपूर की आवाज को भी महिला पार्टनर का साथ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Bigg Boss 13 changes
Salman Khan Bigg Boss - फोटो : file photo

5.इस बार शो में आम आदमी को एंट्री नहीं मिलेगी। बीते कुछ सीजन से शो में आम आदमी को आने का मौका मिल रहा था। ऐसे में यह खबर बिग बॉस फैंस को निराश कर सकती है। खबरों की मानें तो इस बार शो में सिर्फ जानी मानी हस्तियां होंगी। 

6.सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इस बार शो में टीवी की बहुएं ज्यादा नजर आएंगी। इसके पीछे की वजह टीआरपी है। टीवी सीरियल में बहुओं का किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियों के प्रशंसकों की संख्या बहुत होती है। ऐसे में मेकर्स यह कदम उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
Salman Khan Bigg Boss 13 changes
Bigg Boss - फोटो : social media

7.'बिग बॉस' से जुड़ी खबर की जानकारी देने वाले 'द खबरी' अकाउंट से एक ट्वीट किया गया था। इस ट्वीट में सलमान खान की फीस को लेकर बड़ा खुलासा किया गया था। ट्वीट के मुताबिक सलमान खान 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के लिए 400 करोड़ रुपए लेंगे। 

8.बिग बॉस 13 के प्रोमो में सलमान खान कह रहे हैं कि कंटेस्टेंट चार हफ्तों में ही फिनाले तक पहुंच जाएंगे। प्रोमो में सलमान टाइमिंग और फिनाले की बात कर रहे हैं। शो में 4 हफ्तों के बाद ही विनर ट्रॉफी के लिए असली जंग शुरू हो जाएगी। इसमें कंटेस्टेंट के विश्वास को परखा जाएगा।
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed