{"_id":"5befe673bdec2269a415098e","slug":"salman-khan-fired-shivashish-mishra-from-bigg-boss-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस पर ही गरम हो गये शिवाशीष, सलमान ने सुनाई खरी-खोटी, कर दिया शो से बाहर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस पर ही गरम हो गये शिवाशीष, सलमान ने सुनाई खरी-खोटी, कर दिया शो से बाहर
Sat, 17 Nov 2018 03:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Nov 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 12 में दिन ब दिन हंगामा बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में घर में कंटेस्टेंट आपे से बाहर होते जा रहे हैं। घर में रोमिल नए कैप्टन बने हैं और बिग बॉस ने उन्हें कालकोठरी के सजा के लिए एक पात्र चुनने का अधिकार दिया। रोमिल ने जेल के लिए शिवाशीष को चुना। शिवाशीष खुद का नाम सुनते ही बिदक गए और जेल जाने से मना कर दिया...
2 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
शिवाशीष इस बात पर अड़ गए कि चाहे कुछ भी हो जाए वह जेल में नहीं जाएंगे। घरवालों ने शिवाशीष को काफी समझाया कि वह जिद ना करें लेकिन वह नहीं माने और अपने फैसले पर टिके रहे। लेकिन शिवाशीष ने हद तब पार कर दी जब उन्होंने बिग बॉस का भी कहना नहीं माना।
ऐसे में बिग बॉस को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने कैप्टन रोमिल को छोड़ सभी कंटेस्टेंट को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया। आज रात आने वाले एपीसोड में सलमान खान ने शिवाशीष की जमकर क्लास ली और रातों-रात ही बिग बॉस का नियम तोड़ने पर उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
big boss 12 contestant shivashish'
शिवाशीष ने अपने जोड़ीदार सौरभ पटेल के साथ शो में एंट्री ली थी। शिवाशीष का खुद का बिजनेस हैं तो वहीं उनके जोड़ीदार सौरभ एक किसान हैं। सौरभ शो से छठें हफ्ते में ही बाहर हो गए थे। ऐसे में अब शिवाशीष भी घर से बाहर होते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
shivashish mishra
यह पहली बार नहीं है जब शिवाशीष का नाम किसी कंट्रोवर्सी से जुड़ा हो। इससे पहले उनके बारे में खबरे आई थीं कि शिवाशीष एक एक्टर हैं और मुंबई में काम की तलाश में भटक रहे हैं। किसी को शक ना हो इसलिए बिग बॉस में अपनी पहचान छुपाकर आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।