'बिग बॉस' सीजन 13 को बंद कराने की मांग थमने का नाम नहीं ले रही। 'बेड फ्रेंड फॉरेवर' कॉन्सेप्ट की वजह से शो के प्रसारण पर रोक की मांग की जा रही थी जो अब भी बरकरार है। हालांकि मेकर्स ने शो में इस कॉन्सेप्ट में बदलाव कर दिया और अब घरवाले अपनी मर्जी के अनुसार किसी के साथ भी बेड साझा कर सकते हैं। इस कॉन्सेप्ट से बदलाव के पहले शो में मौजूद लड़कियों को लड़कों के साथ बेड शेयर करना था। जानिए बीते दिनों 'बिग बॉस 13' को लेकर किसने क्या क्या मांग की और शो बंद कराने के मामले ने कैसे तूल पकड़ा।
Bigg Boss 13 से बेड शेयरिंग का नियम हटने के बावजूद गुस्सा चरम पर, गवाह हैं ये छह खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहला- सबसे पहले सोशल मीडिया पर बिग बॉस को बंद कराने की मांग उठी। ट्विटर पर हैशटैग ट्रेंड करने लगे। सोशल मीडिया पर लोग लव जेहाद फैलाता बिग बॉस, #Boycott_BigBoss और #UnsubscribeColoursTV जैसे हैशटैग को ट्रेंड कराने लगे। इन ट्वीट्स के जरिए लोग बिग बॉस में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा रहे थे।
दूसरा- कांफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को एक पत्र भेजकर टीवी शो के प्रसारण पर तुरंत रोक लगाने का अनुरोध किया है। कैट ने पत्र में कहा है की इस सीरियल में बेहद अश्लीलता और फूहड़ता का खुले आम घिनौना प्रदर्शन किया जा रहा है।
तीसरा- बिग बॉस में अश्लीलता के खिलाफ मेरठ के लोग भी काफी आक्रोशित हैं। इसके चलते शो के होस्ट सलमान खान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अश्लीलता फैलाने का मुकदमा दायर किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस अर्जी को स्वीकार कर लिया है। अब इस मामले में सुनवाई होगी।
आरोप लगाया गया है कि बिग बॉस के संचालक सलमान खान के कार्यक्रम से अश्लीलता फैलाई जा रही है। इस कारण एक परिवार के सदस्य साथ बैठकर कार्यक्रम नहीं देख पाते। यह मुकदमा अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा महासभा के अध्यक्ष की ओर से डाला गया है। बिग बॉस के प्रसारण पर भी रोक लगाने की मांग की गई है।
चौथा- मुजफ्फरनगर जिले में हिंदू संगठनों के लोगों ने बिग बॉस के जरिये अश्लीलता का प्रचार करने का आरोप लगाते हुए फिल्म अभिनेता सलमान खान के खिलाफ जुलूस निकालते हुए शिव चौक पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने बिग बॉस शो का प्रसारण बंद कराए जाने की मांग केंद्र सरकार से की है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता टाउनहाल मैदान पर एकत्र हुए। इन लोगों ने बिग बॉस को होस्ट कर रहे अभिनेता सलमान खान का पुतला लेकर जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए शिव चौक पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए पुतले का दहन किया।