फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB 18 Promo: शालीन का नाम सुनते ही चिढ़ीं ईशा की मम्मी, चाहत की मां को लगाई लताड़, बोलीं- दिमाग के पैदल...

Thu, 02 Jan 2025 01:16 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 02 Jan 2025 01:16 PM IST
सार

हाल ही में, बिग बॉस 18 के मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें चाहत की मां और ईशा की मां के बीच जुबानी जंग छिड़ती नजर आ रही है। प्रोमो में दिखाया गया है कि चाहत की मां और ईशा की मां एक साथ बैठे हैं।

विज्ञापन
Salman Khan show Bigg Boss 18 promo Eisha Singh Mother Got angry on Chahat Panday Mother for Shalin Bhanot
बिग बॉस 18 - फोटो : एक्स

बॉलीवुड के भाईजान यानी कि सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 18 दर्शकों के बीच काफी सुर्खियों बटोर रहा है। अभी शो में कंटेस्टेंट्स के घरवाले तीन महीने बाद उनसे मिलने के लिए आए हैं। हालांकि, इस दौरान चाहत पांडे और ईशा की मां आपस में भिड़ती नजर आ रही हैं। दर्शकों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चाहत पांडे की मां ने सभी को सही जवाब दिया है। आइए जानते हैं प्रोमो में और क्या दिखाया गया है।

Salman Khan show Bigg Boss 18 promo Eisha Singh Mother Got angry on Chahat Panday Mother for Shalin Bhanot
चाहत पांडे - फोटो : अमर उजाला
जारी हुआ बिग बॉस 18 का प्रोमो
हाल ही में, बिग बॉस 18 के मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें चाहत की मां और ईशा की मां के बीच जुबानी जंग छिड़ती नजर आ रही है। प्रोमो में दिखाया गया है कि चाहत की मां और ईशा की मां एक साथ बैठे हैं। इस दौरान चाहत की मां शालीन भनोट की बात करने लगती हैं। यह सुनकर ईशा थोड़ी नाराज होती हैं। उनके एक्सप्रेशन से साफ पता चलता है कि उन्हें चाहत की मां की यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई है।

यह खबर भी पढ़ें: Binodiini: जिस किरदार के लिए मिथुन को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, अब उसे पर्दे पर जीवंत करेंगे चंदन रॉय सान्याल
 
Salman Khan show Bigg Boss 18 promo Eisha Singh Mother Got angry on Chahat Panday Mother for Shalin Bhanot
चाहत पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @chahatpandey_official

चाहत की मां ने किया शालीन का जिक्र
चाहत की मां कहती हैं, 'ईशा और शालीन की हजारों रील्स वायरल हो रही हैं। शालीन के साथ ईशा ने गाड़ी की भी पूजा की है। लोग इसे कह रहे हैं कि बहुरानी आरती कर रही हैं। इसके तुरंत की बात चाहत की मम्मी हंसने लगती हैं। साथ ही चाहत भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं। हालांकि, यह बात ईशा और उनकी मम्मी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan show Bigg Boss 18 promo Eisha Singh Mother Got angry on Chahat Panday Mother for Shalin Bhanot
बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट ईशा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@eishasingh

ईशा की मम्मी चाहत की मां की बात पर भड़की
प्रोमो में आगे दिखाया गया कि ईशा की मां को जब चाहत की मम्मी की यह बात बर्दाश्त नहीं होती है तो वह जवाब देते हुए कहती हैं, 'जो दिमाग के पैदल लोग होते हैं, अपने को बढ़ाने के चक्कर में दूसरों को गंदा करते हैं।' 

यह खबर भी पढ़ें: Ibrahim Ali Khan-Palak: बॉयफ्रेंड इब्राहिम संग नए साल का जश्न मनाकर मुंबई लौंटी पलक? एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

विज्ञापन
Salman Khan show Bigg Boss 18 promo Eisha Singh Mother Got angry on Chahat Panday Mother for Shalin Bhanot
ईशा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@eishasingh

ईशा की मम्मी ने दिया यह जवाब
ईशा की मम्मी आगे कहती हैं, "जब आपके पास अपनी एक बेटी है तो कभी किसी की बेटी को आप मत बोलो। कब अपने पर वो चीज पलट जाए, आप वक्त नहीं जानते ना।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed