फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंटेस्टेंट्स की नोकझोंक से लेकर रश्मि-आरती- सिद्धार्थ के लव ट्रायंगल तक, कुछ ऐसा रहा BB का एपिसोड 2

Wed, 02 Oct 2019 12:45 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 02 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
salman Khan Starrer Bigg Boss 13 Episode 2 All Updates
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे पर बिग बॉस 13 ने शुरुआत के साथ ही सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है। पहले दिन जहां घर की मालकिन यानी अमीषा पटेल ने राशन के लिए अजीबोगरीब टास्क करवाया तो वहीं शो के दूसरे दिन भी काफी कुछ अलग और खास देखने को मिला। ऐसे में इस न्यूज रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि आज (1 अक्टूबर) के शो में क्या कुछ खास हुआ।

salman Khan Starrer Bigg Boss 13 Episode 2 All Updates
पारस छाबड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

शो के दूसरे दिन की शुरुआत हुई शाहरुख खान के गाने रुक जा ए दिल दीवाने से। इसके कुछ देर बाद एक टास्क दिया गया। जिसमें सबसे पहले लड़कियों को टास्क दिया गया। जिसमें लड़कियों को पारस छाबड़ा, सिद्धार्थ शुक्ला और अबु मलिक में से किसी एक को दिल देना था। लेकिन इसके साथ ही बिग बॉस ने शर्त रखी की आपको दिल उसको ही देना पड़ेगा जिससे आपका कनेक्शन हो। चूंकि कल के एपिसोड में सिद्धार्थ डे और आसिम रिआज को ब्लैक हॉर्ट मिला था ऐसे में वो इस प्रकिया के हिस्से नहीं बने। 

salman Khan Starrer Bigg Boss 13 Episode 2 All Updates
बिग बॉस 13: रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

इस प्रक्रिया में  दलजीत, रश्मि, कोएना, शेफाली और माहिरा शर्मा ने पारस को अपना दिल दिया। इसके बाद आरती और देवोलीना ने सिद्धार्थ शुक्ला को अपना दिल दिया। वहीं  शहनाज गिल ने अबु मलिक को अपना दिल दिया। दिल देने के साथ ही सभी लड़कियों को वजह भी बतानी थी। ऐसे में सभी लड़कियों ने अपनी अपनी वजहें भी बताईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman Khan Starrer Bigg Boss 13 Episode 2 All Updates
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया

जैसे ही ये प्रक्रिया खत्म हुई उसके बाद बिग बॉस ने बताया कि ये एक नॉमिनेश प्रकिया है। जिसमें अब जिन लड़कों के पास एक से अधिक दिल हैं वो सिर्फ एक ही दिल रख सकते हैं। यानी बाकी दिलों को उन्हें नष्ट करना होगा। ऐसे में शहनाज सबसे पहले सेफ हो गईं क्योंकि अबु मलिक के पास सिर्फ एक ही दिल था। वहीं पारस और सिद्धार्थ शुक्ला को दिल तोड़ने पड़े। ऐसे में पारस और सिद्धार्थ के दिल तोड़ने के बाद देवोलीना, रश्मी, शेफाली, कोएना और दलजीत नॉमिनेट हुईं। यानी सिद्धार्थ और पारस ने आरती सिंह और माहिरा शर्मा को सेफ किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#BiggBoss13 ke pehle nominations mein tootega kiska dil? Jaanne ke liye dekhiye #BB13 aaj raat 10:30 baje. Anytime on @voot. @Vivo_India @BeingSalmanKhan #SalmanKhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन
salman Khan Starrer Bigg Boss 13 Episode 2 All Updates
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया

नॉमिनेश के दौरान पारस ने शेफाली का भी दिल नष्ट किया। इसके साथ ही पारस ने वजह देते हुए कहा कि चूंकि वो हमेशा रोती रहती हैं और मुझे रोंदू लोग नहीं पसंद हैं। ये  बात शेफाली को बिलकुल भी पसंद नहीं आई और दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। हालांकि कुछ देर बाद दोनों ने बातचीत करके इस बहस को शांत किया और जब शेफाली रो पड़ीं तो पारस ने उन्हें गले लगा लिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#BiggBoss13 ka pehla tedha nomination! #BB13 ke boys karenge kiska dil choose aur kaun karega apna mind lose? Watch it tonight at 10:30 PM. Anytime on @voot @vivo_india @beingsalmankhan #SalmanKhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed