सलमान खान की फैन फॉलोइंग ने भले ही उनकी फिल्म 'रेस-3' को बॉक्स ऑफिस पर डूबने से बचा लिया लेकिन छोटे पर्दे पर उनकी लोकप्रियता लगातार गिर रही है। बिग बॉस की भले ही वह लगातार मेजबानी करते रहे हैं परंतु उसकी टीआरपी निरंतर नीचे आती रही है और अब छोटे पर्दे पर सोनी चैनल ने सलमान को जोर का झटका दिया है।
{"_id":"5b3259924f1c1b6c4d8b8b10","slug":"salman-khans-dus-ka-dum-runtime-reduced-on-sony-channel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रेस-3' ने क्या से क्या कर दिया सलमान का हाल, अब सोनी ने भी दिया बड़ा झटका","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'रेस-3' ने क्या से क्या कर दिया सलमान का हाल, अब सोनी ने भी दिया बड़ा झटका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 26 Jun 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Dus Ka Dum
सलमान हाल में इस चैनल पर रियलिटी शो 'दस का दम' नौ साल बाद लेकर लौटे थे मगर वह दर्शक नहीं जुटा सके। नतीजा यह कि उनके डेढ़ घंटे के शो को निर्माताओं/चैनल ने सीधे-सीधे आधे घंटे कम कर दिया है। शो अब सिर्फ एक घंटे का रह गया है। चैनल को उम्मीद है कि कम से कम एक घंटे का शो तो दर्शक देखेंगे ही।
रेस-3 स्टारकास्ट
उल्लेखनीय है कि सोनी चैनल के खराब प्रचार की वजह से शो को अच्छी ओपनिंग नहीं मिल सकी थी और नतीजा यह हुआ कि इसकी रेटिंग खराब आई। सूत्रों के अनुसार शो शुरुआती दिनों में 0.9 से 1.0 तक की रेटिंग ही हासिल कर पाया। यह शुभ संकेत नहीं था। शो का 'रेस-3' स्पेशल एपिसोड भी फ्लॉप रहा और इसी से दिखने लगा था कि बॉक्स ऑफिस फिल्म के नतीजे कैसे आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
race 3
फिल्म के दूसरे हफ्ते के कलेक्शन पहले हफ्ते के मुकाबले कहीं ठंडे हैं और जानकार मान रहे हैं कि सेकेंड वीक में फिल्म बमुश्किल 25 करोड़ का बिजनेस कर सकेगी। इसके बाद फिल्म के लिए खास उम्मीद बची नहीं रहेगी क्योंकि शुक्रवार को रणबीर कपूर स्टारर 'संजू' टिकट खिड़की पर आ जाएगी।
विज्ञापन
race 3
खैर 'दस का दम' और 'रेस-3' के हश्र के बाद एंटरटेनमेंट की दुनिया में यह मानने वाले कम नहीं है कि सलमान के लिए अब सावधान हो जाने का वक्त है। हालांकि दस का दम के पक्ष में कुछ लोग यह तर्क दे रहे हैं कि पहले ही यह शो जरूरत से ज्यादा लंबा था इसलिए इसकी नाकामी का दोष सलमान को नहीं दिया जा सकता।