बिग बॉस के घर में एक ग्रुप टूटता है तो दूसरा बन जाता है। अभी तक शिल्पा शिंदे और विकास दुश्मन थे तो वो दोस्त बन गए हैं। वहीं सपना चौधरी, हिना खान और पुनीश के बीच टकरार शुरू हो गई है। फिर जब सपना अपने पर आती हैं तो किसी को नहीं छोड़ती।
बात-बात पर चप्पल से पीटने की धमकी देती हैं सपना चौधरी, इस बार तो पार कर दी हदें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर सपना घर में डांस कर अपने फैंस को खुश कर रही हैं तो दूसरी ओर घर वालों को धमका रही हैं। पुनीश, बंदगी, आकाश और अर्शी सपना के खिलाफ खड़े हो गए हैं।
पढ़ें- साथ सोने वाली बात पर सदमे में एक्ट्रेस, कहा- 'इस हद तक गिर जाएंगे नवाज, सोचा ना था'
पुनीश इस बात से नाराज हैं क्योंकि सपना ने कहा था कि बंदगी उनका इस्तेमाल कर रही हैं। इसलिए पुनीश, बंदगी और अर्शी साथ मिलकर सपना को नॉमिनेट करने की प्लानिंग करने लगे।
Rishton ke imtihaan mein kaun hoga pass aur kaun hoga fail? Watch the nominations, tonight at 10:30 PM on #BB11. #BBSpoilerAlert pic.twitter.com/lELJ4yve18
पढ़ें- 11 करोड़ रुपए लेने वाले सलमान खान TRP के मामले में फिसड्डी, इस शो ने मार ली बाजी
जब ये बात सपना को पता चली तो वो भड़क गईं। उन्होंने कहा कि वो जो अंदर तीनों मेरे खिलाफ प्लानिंग कर रहे हैं मैं उन्हें छोड़ूंगी नहीं। जो कहना है मेरे सामने आकर बोले। मेरे अलावा मेरे बारे में कोई और जवाब नहीं देगा।
पढ़ें- PHOTOS: मल्लिका शेरावत ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मनाया बर्थडे, वैलेंटाइन पर गिफ्ट की थी सबसे महंगी कार
सपना कहती हैं कि मैं अपने पर आ गई ना तो चप्पल टूटने तक पीटती रहूंगी। उन्होंने हाथ में चप्पल उठा ली और कहा कि जब तक ये चप्पल टूटेगी नहीं तब तक पीटूंगी। सपना की ये बातें ज्योति और शिल्पा चुपचाप सुनती रहीं।