{"_id":"5dccc1648ebc3e5b635f1769","slug":"saregamapa-winner-aishwarya-nigam-and-deepali-sahay-get-married-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सारेगामापा' के विनर ऐश्वर्य निगम ने टीवी की 'सरस्वती' से रचाई शादी, वायरल हुईं तस्वीरें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'सारेगामापा' के विनर ऐश्वर्य निगम ने टीवी की 'सरस्वती' से रचाई शादी, वायरल हुईं तस्वीरें
एंंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
aishwarya
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादियों का मौसम शुरू हो चुका है और एक बार फिर टीवी और बॉलीवुड हस्तियों की शादी की खबर आने लगी है । पिछले महीने ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस मोहिना कुमारी ने रॉयल वेडिंग की । मोहिना की शादी सुयश रावत से हरिद्वार में हुई । अब 'सा रे गा मा पा' के विनर रह चुके ऐश्वर्य निगम ने भी शादी कर ली है ।
2 of 6
aishwarya
- फोटो : social media
ऐश्वर्य ने इंडियन आइडल 3 की कंटेस्टेंट दीपाली सहाय से शादी की है । दीपाली इंडियन आइडल में मियांग चैंग की को-कंटेस्टेंट थीं । मियांग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दीपाली और ऐश्वर्य की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं । उन्होंने फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा ।
3 of 6
deepali
- फोटो : social media
मियांग लिखते हैं, 'दीपाली के सरस्वती अवतार से तो आप परिचित हैं ही। इन 12 वर्षों में हम उसका दुर्गा अवतार और कभी-कभी रुद्र काली अवतार भी देखे हैं। कई बातें हैं, यादें हैं। लेकिन इस बार हम उसके चेहरे पर कुछ देखे तो सिर्फ़ ख़ुशी और तेज, बिल्कुल वैसी ही जैसे पहले हुआ करती थी ।'
'वर-वधु व दोनों परिवारों को बधाई। अरे, अपनी दीपाली की शादी हो गई है! ऐश्वर्य का तो नरसंहार...मेरा मतलब संसार बस गया । एक बिहारी, सब पे भारी। यहाँ दो-दो हैं ।' बता दें कि साल 2006 में आए टीवी रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' एक मैं और एक तू' में ऐश्वर्य ने उज्जैनी मुखर्जी के साथ पार्टिसिपेट किया था ।
विज्ञापन
5 of 6
deepali
- फोटो : social media
इसके अलावा वो स्टार प्लस के शो 'जो जीता वही सिकंदर' में भी हिस्सा ले चुके हैं । ऐश्वर्य ने टीवी सीरियल 'कितनी मोहब्बत है' का टाइटल ट्रैक गाया है । इसके अलावा ऐश्वर्य ने सलमान खान की फिल्म 'दबंग' में 'मुन्नी बदनाम' भी गाया । ऐश्वर्य, सोनू निगम से इंस्पायर हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।