फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैसों की तंगी के चलते अस्पताल से घर लौटा ये अभिनेता, सलमान खान से भी लगा चुके हैं मदद की गुहार

Wed, 10 Jun 2020 06:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 10 Jun 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
Sasural Simar Ka actor Ashiesh Roy Returns Home from hospital due to financial crisis
आशीष रॉय, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन ने बहुत से लोगों को आर्थिक रूप से काफी कमजोर कर दिया है। इनमें फिल्मी और टीवी कलाकार भी शामिल हैं। आर्थिक तंगी की वजह से छोटे पर्दे के कलाकार आशीष रॉय न तो अपना ठीक से इलाज करवा पा रहे हैं और न ही वह अस्पताल का बिल भर पा रहे हैं, जिसके चलते वह अब अस्पताल से अपने घर वापस आ गए हैं। 

Sasural Simar Ka actor Ashiesh Roy Returns Home from hospital due to financial crisis
आशीष रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया से बात करते हुए आशीष रॉय ने कहा कि, 'अस्पताल से मैं अपने घर आ गया हूं। मैं इन दिनों बहुत ज्यादा पैसों की तंगी से गुजर रहा हूं। मेरे पास दो लाख रुपये जमा थे जो कि मेरी तबीयत बिगड़ने के दो दिन बाद ही खत्म हो गए थे। मैं अब घर आ गया हूं। एक नौकर है जो मेरी देखभाल करता है। मेरा इलाज अभी तक चल रहा है जिसमें पूरे चार लाख रुपये खर्च होने हैं, लेकिन मेरे पास अब पैसे नहीं हैं'। 

Sasural Simar Ka actor Ashiesh Roy Returns Home from hospital due to financial crisis
आशीष रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने आगे कहा, 'मेरी डायलिसिस अभी दो महीनों और चलेगी। मुझे हर दूसरे दिन अस्पताल जाना पड़ता है और तीन घंटे के डायलिसिस का करीब दो हजार रुपये का खर्चा आता है।' गौरतलब है कि लॉकडाउन की मार झेल रहे कलाकारों के लिए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान हर संभव मदद कर रहे हैं। ऐसे में आशीष रॉय ने भी सलमान खान से मदद मांगी, लेकिन उन तक मदद नहीं पहुंची है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sasural Simar Ka actor Ashiesh Roy Returns Home from hospital due to financial crisis
आशीष रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

आशीष रॉय ने सलमान खान से मदद मांगने को लेकर कहा, 'मैंने सलमान जी से मदद मांगी है लेकिन अब तक मुझे कोई मदद नहीं मिली है। हालांकि मैं मुझे यह भी नहीं पता है कि उन तक मेरी बात पहुंची भी है या नहीं।' गौरतलब है कि तबीयत खराब होने के बाद आशीष रॉय ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से आर्थिक मदद मांगी थी। उन्होंने फेसबुक के द्वारा लोगों से मदद की गुहार लगाई थी। 

विज्ञापन
Sasural Simar Ka actor Ashiesh Roy Returns Home from hospital due to financial crisis
आशीष रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दे कि, आशीष रॉय छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता हैं। वह टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' और 'बनेगी अपनी बात', 'रीमिक्स', 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', 'जीनी और जूजू' 'मिसेज एंड मिस्टर शर्मा इलाहाबाद वाले' जैसे कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। वह साल 1990 से टेलीविजन इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।

पढ़ें: पाताल लोक बसाने के बाद अनुष्का ने उड़ाई बुलबुल, परी के बाद अब आएगी सबसे भयंकर चुड़ैल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed