भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को उनके ‘ब्राह्मण’ वाले बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। वामपंथियों ने रैना को काफी खरी-खोटी सुनाई थी। लेकिन इस बीच कई सितारे और प्रशंसक सुरेश रैना के समर्थन में सामने आए हैं। ट्विटर पर ‘मैं भी ब्राह्मण’ के हैशटैग के जरिए फैंस खिलाड़ी का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। इन सबके बीच अब सुरेश रैना के समर्थन में उतर गईं हैं साथ निभाना साथिया की अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी।
सोशल मीडिया: सुरेश रैना के समर्थन में उतरीं देवोलीना, कहा- दिक्कत और भेदभाव समाज में हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजर की इस बात पर देवोलीना ने दिया जवाब
एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सुरेश रैना को बहुत ही बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। कई लोग उन्हें भेदभावी कह रहे थे क्योंकि एक बातचीत में उन्होने कह दिया था ‘मुझे लगता है मैं ब्राह्मण हूं। क्या ये गलत है? क्या ये कोई अपराध है? लोगों को इस बात का बुरा क्यों लग रहा है’।
#SureshRaina was brutally trolled, 'some' people are calling him casteist 'just' because in an interview he said, 'I THINK I AM A #BRAHMIN'.
— K Himaanshu Shuklaa (@khimaanshu) July 23, 2021
Well we will have fundamental right to acknowledge our heritage. Isnt it? Is it a crime? Why people are offended? @ImRaina pic.twitter.com/9jk83eAUBj
देवोलीना ने दिया ये जवाब
इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए देवोलीना ने कहा, ‘दिक्कत समाज में है। जातिवाद समाज में है और बहुत अधिक है। मुझे लगता है जो इसके खिलाफ बोलते हैं शायद उनके घर में ही सबसे अधिक हो। दुखद है लेकिन सच्चाई है। क्या हम इसे कभी भी रोक सकेंगे? सबसे महत्वपूर्ण बात क्या ट्रोलिंग के खिलाफ कभी भी कोई मजबूत कानून बनेगा’।
The problem is Within the Society…Castiesm is there..Very much there..infact jo iske khilaaf bolte hai unke ghar mein hi sabse zyada shayad ho..Sad but True..Are we ever gonna stop this? And top of it there should be strong law against Trolling… https://t.co/ELf8Msj65g
— Devoleena Bhattacharjee (@Devoleena_23) July 23, 2021
प्रशंसक भी समर्थन में उतरें
देवोलीना के साथ-साथ सुरेश रैना के प्रशंसक भी उन्हें अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं। इस वक्त ट्विटर पर #मैंभीब्राह्मण तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसमें काफी बड़ी संख्या में लोग रैना के सपोर्ट में नजर आ रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने भी रैना के समर्थन में ट्वीट किया है।
कैसे शुरू हुआ ये मुद्दा
दरअसल, एक मैच के दौरान एक कमेंटेटर ने रैना से पूछा, उन्होंने दक्षिण भारतीय संस्कृति को कैसे अपनाया है। इसके जवाब में सुरेश रैना ने कहा, ‘मुझे लगता है, मैं भी ब्राह्मण हूं। मैं 2004 से चेन्नई में खेल रहा हूं। मुझे यहां की संस्कृति से प्यार है। मैं अपने साथियों से प्यार करता हूं। मैं अनिरुद्ध श्रीकांत के साथ खेल चुका हूं। सुब्रमण्यम बद्रीनाथ और एल बालाजी भी हैं। मुझे चेन्नई की संस्कृति पसंद है। मैं भाग्यशाली हूं कि मैं सीएसके का हिस्सा हूं।’ बस उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया।