फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Super Dancer 4: इस कंटेस्टेंट से प्रभावित हुईं करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्टी की जगह संभाली जज की कुर्सी

Fri, 23 Jul 2021 06:06 PM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 23 Jul 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Super Dancer 4: karishma kapoor will be seen as special guest in upcoming episode of dance reality show
सुपर डांसर चैप्टर 4 में करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डांस रियलिटी शोज में ‘सुपर डांसर 4’ सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले शो में से एक है। शो को शिल्पा शेट्टी, अनुराग बसु और गीता कपूर जज करते हैं और बच्चों के रूप में एक से बढ़कर एक डांसर इस शो में मौजूद हैं। आने वाले एपिसोड में स्पेशल गेस्ट के रूप में करिश्मा कपूर भी नजर आने वाली हैं पर इस एपिसोड में शिल्पा शेट्टी नहीं दिखाई देंगी। 


करिश्मा को ट्रिब्यूट देंगे बच्चे
‘अमर उजाला’ ने सबसे पहले आपको इसकी जानकारी दी थी और अब इस शो के सेट से हम आपके लिए लाए हैं वे तस्वीरें जिसमें शिल्पा शेट्टी की कुर्सी पर करिश्मा कपूर विराजमान नजर आ रही हैं। शो की शूटिंग के लिए शिल्पा शेट्टी को मंगलवार को दिन की शिफ्ट में पहुंचना था और उनका कई घंटे तक सेट पर लोगों ने इंतजार किया। और, इसके बाद शो की शूटिंग मेहमान जज करिश्मा कपूर के साथ शुरू हो गई। शिल्पा शेट्टी इस सप्ताहांत इस शो में नजर नहीं आएंगी। करिश्मा कपूर के आने पर शो में और भी मजा आने वाला है। सभी प्रतिभागी करिश्मा को ट्रिब्यूट देने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने एक खास परफॉर्मेंस भी तैयार किया है।  

Super Dancer 4: karishma kapoor will be seen as special guest in upcoming episode of dance reality show
पृथ्वीराज - फोटो : instagram

पृथ्वीराज को दिए पांच जोड़ी जूते
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को डांसर पृथ्वीराज की परफॉर्मेंस खूब पसंद आई है और वे उनके डांस को देखकर आगामी एपिसोड में उन्हें अलग-अलग तरह के पांच जोड़ी जूते देंगी जिन्हें देखकर पृथ्वीराज आश्चर्यचकित हो जाएंगे और उन्हें लोलो का यह तोहफा खूब पसंद आएगा। 

Super Dancer 4: karishma kapoor will be seen as special guest in upcoming episode of dance reality show
सुपर डांसर चैप्टर 4 में करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दिखाएंगे करिश्मा की जर्नी
दरअसल पृथ्वीराज और उनके गुरु सुभ्रनील ने करिश्मा कपूर को डेडिकेट करने के लिए एक बहुत ही शानदार प्रस्तुति तैयार की है। वे करिश्मा के ही गीत ‘फूलों सा चेहरा तेरा’ पर डांस करके उनकी बचपन से लेकर जवानी तक की जर्नी को दिखाने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Super Dancer 4: karishma kapoor will be seen as special guest in upcoming episode of dance reality show
सुपर डांसर चैप्टर 4 में करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रस्तुति देख करिश्मा हुईं भावुक
पृथ्वीराज की प्रस्तुति पर करिश्मा की प्रतिक्रिया कुछ इस प्रकार है- ‘मुझे यह बहुत पसंद आया, बहुत शुक्रिया। मैं भावुक हो चुकी हूं। मैं अभिभूत हो चुकी हैं। आप दोनों में अद्भुत ताकत है। इस खूबसूरत ट्रिब्यूट के लिए बहुत सारा धन्यवाद।’

विज्ञापन
Super Dancer 4: karishma kapoor will be seen as special guest in upcoming episode of dance reality show
परिवार के साथ करिश्मा कपूर - फोटो : Social Media

पूरा परिवार पृथ्वी को करता है पसंद
करिश्मा ने शो के दौरान यह भी बताया कि उनका पूरा परिवार पृथ्वी का फैन है और वे इस छोटे बच्चे के लिए खास तोहफा लेकर आई हैं। यह सुनकर पृथ्वीराज बहुत खुश हो गए। शो में अन्य बच्चों से भी करिश्मा ने खूब बातें की और उनके डांस की तारीफ की। करिश्मा की मौजूदगी से शो मजेदार बन गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed