सीरियल भाबीजी घर पर हैं (Bhabiji Ghar Par Hain) फेम एक्ट्रेस सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने प्रेग्नेंसी के चलते काम से छुट्टी ले रखी थी। वो पिछले काफी समय से सीरियल में नहीं दिख रही थीं। सौम्या सीरियल में गोरी मैम का किरदार निभाती हैं जिसे दर्शक बेहद पसंद करते हैं। अब उन्होंने एक खुशखबरी दी है।
भाबीजी बनीं मां, बेटे को दिया जन्म, जल्द टीवी पर कर सकती हैं वापसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सौम्या टंडन के घर किलकारियां गूंज उठी हैं। 34 वर्षीय सौम्या ने शुक्रवार देर रात बेटे को जन्म दिया। उन्होंने नवंबर के पहले हफ्ते में प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। यही नहीं सौम्या ने प्रेग्नेंसी के दौरान बेबी बंप के साथ कई फोटोशूट भी कराया था।
सौम्या ने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था कि 'एक जादूगर के अहसास के साथ सुबह उठती हूं। आशीर्वाद और देवभक्ति से भरी हुई महसूस कर रही हूं। हार्मोंस में हो रहे बदलाव से लगातार उत्साहित महसूस कर रही हूं। यह एक बेहतरीन राइड होने का वादा करते हैं। एक बड़ी खबर मैं प्रेग्नेंट हूं और हर पल को शिद्दत से जीने की कोशिश कर रही हूं। आपकी शुभकामनाओं की जरुरत है।'
A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_) on
बता दें कि फिल्म जब वी मेट में करीना कपूर की बहन का किरदार निभाने वालीं सौम्या टंडन ने दिसंबर 2016 में बैंकर सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी रचाई थी। दोनों लंबे समय से लिव इन में रह रहे थे। सौम्या और सौरभ दोनों एक दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते थे। सौम्या के मुताबिक सौरभ ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया।
सौरभ उनके साथ रिश्ते में तब आए जब सौम्या एक्ट्रेस नहीं बनी थीं। सौरभ के साथ अपने संबंध की बात खुद सौम्या ने स्वीकार की थी। उन्होंने बताया कि उनके पिता की मृत्यु के बाद सौरभ ने उन्हें सपोर्ट किया। दोस्त, फिलॉस्फर और गाइड के रूप में सौरभ ने उनका हमेशा साथ दिया। बता दें कि सौम्या टीवी की महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं वो हर दिन की शूटिंग के करीब 55 हजार रुपए लेती हैं।