{"_id":"5e69b7f48ebc3ec7547cffd7","slug":"serial-kahat-hanuman-jai-shri-ram-actor-ekagra-dwivedi-birthday-celebration-on-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छह साल के हुए बाल हनुमान, कलाकारों ने इस तरह सेट पर मनाया उनका जन्मदिन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
छह साल के हुए बाल हनुमान, कलाकारों ने इस तरह सेट पर मनाया उनका जन्मदिन
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 12 Mar 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
ekagra
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी धारावाहिक 'कहत हनुमान जय श्री राम' को शुरू हुए अभी कुछ ही वक्त बीता है, और यह बहुत ही कम समय में दर्शकों का पसंदीदा शो बन गया है। टीवी पर मासूम से नजर आने वाले हनुमान की बाल लीलाएं लोगों को खूब भा रही हैं। धारावाहिक में बाल हनुमान का किरदार छह साल के नन्हे कलाकार एकाग्र द्विवेदी निभा रहे हैं। उनका जन्मदिन सभी कलाकारों ने मिलकर धारावाहिक के सेट पर मनाया।
2 of 4
ekagra
- फोटो : amar ujala
केक को देखकर एकाग्र बहुत उत्साहित दिखे और उन्होंने बार-बार केक काटने की जिद की। इस मौके पर बाली का किरदार निभा रहे निर्भय वाधवा ने एकाग्र के बारे में कहा, 'वह बहुत छोटा और मासूम है। जब वह सेट पर होता है तो सब लोग बच्चे बन जाते हैं। उसे बच्चा बनकर ही समझाना पड़ता है। अगर शूटिंग चल रही हो और एकाग्र को भूख लगे तो शूटिंग रुकवानी पड़ती है। पहले वह खाना खाता है, तब शूटिंग जारी रखी जाती है। हार्नेस पर लटककर संवाद बोलना बहुत मुश्किल होता है। जितना वह कर रहा हैं, वह बहुत बड़ी बात है।'
3 of 4
ekagra
- फोटो : amar ujala
केसरी के किरदार में जितेन लालवानी बताते हैं, 'एकाग्र अभी सिर्फ छह साल का है। हमारी बात मानता है और सलाह भी लेता है। हमारे निर्देशक और सभी कलाकार उसकी पूरी मदद करते हैं। हम मिलकर अक्सर दृश्यों को अच्छा बना लेते हैं। वह कभी-कभी काम करके थक जाता है तो काम बंद करना पड़ता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ekagra
- फोटो : amar ujala
माता अंजनी का किरदार निभा रहीं स्नेहा वाघ कहती हैं, 'वह पहली बार कैमरे के सामने आया है तो उसे सहज होने में थोड़ा समय लगा। हम लोगों में धैर्य काफी था इसलिए अब तक सब ठीक रहा। अब तो एकाग्र इतना समझदार हो गया है कि वह सारे संवाद फटाफट बोल देता है। हम दोनों बहुत मस्ती करते हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।