{"_id":"5aba55c34f1c1b2d4e8b491e","slug":"serial-ramayan-actor-sunil-lehari-look-so-different-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"30 साल बाद ऐसा दिखता है रामायण का यह लक्ष्मण, इस वजह से मिला था सीरियल में काम करने का मौका","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
30 साल बाद ऐसा दिखता है रामायण का यह लक्ष्मण, इस वजह से मिला था सीरियल में काम करने का मौका
Wed, 28 Mar 2018 11:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sunil Lehari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन की दुनिया भी कोई छोटी-मोटी इंडस्ट्री नहीं समझी जाती। यहां से निकले हुए स्टार अकसर बड़े पर्दे पर भी नजर आते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी स्टार हैं जो टीवी पर बड़ा धमाल करने के बाद भी गुमनामी के अंधेरे में चले जाते हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं पॉपुलर सीरियल रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी की। आइए जानतें हैं क्या रही इनकी कहानी...
2 of 5
Sunil Lehari
सीरियल रामायण को तकरीबन 30 साल हो चुके हैं लेकिन उनके ज्यादातर किरदार आज भी हमारे दिलों-दिमाग पर छाए हुए हैं। चाहें उनमें राम का रोल करने वाली अरुण गोविल हो या फिर भीष्म पितामाह के किरदार में नजर आने वाले मुकेश खन्ना। लेकिन बहुत कम लोग इस बात से अंजान है कि रामायण में राम के आज्ञाकारी भाई लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी कौन हैं और कहां हैं।
3 of 5
Sunil Lehari
बता दें कि सुनील रामायण के बाद पॉपुलर सीरियल विक्रम बेताल और दादा-दादी की कहानियां में नजर आए थे। लेकिन आज उनका लुक बिल्कुल बदल चुका है और उन्हें पहचानना इतना आसान नहीं रह गया है। दरअसल, रामायण में उन्होंने अपने लक्ष्मण के किरदार से लोगों का दिल जीत लिया। इसी की चलते आज के समय में ज्यादातार लोग उन्हें लक्ष्मण के नाम से ही जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sunil Lehari
1990 में इन्होंने टीवी सीरीज परमवीर चक्र में भी अभिनय किया। रामायण में अपना जोरदार अभिनय करने से पहले इन्होंने पहले विक्रम और बेताल में दादा-दादी की कहानियों में इनका दमदार अभिनय देख रामानंद सागर ने रामायण में लक्ष्मण के किरदार के लिए चुना था।
विज्ञापन
5 of 5
Sunil Lehari
सुनील के पिताजी एक डॉक्टर थे और मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर भी थे। पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने अपने पिता के मृत शरीर को भोपल के जे.के.मेडिकल कॉलेज में दान कर दिया था। आपको बता दें कि सुनील लहरी ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत 1991 में आई फिल्म 'बहारों की मंजिल' से की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।