फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिम्मी के इरादों पर पानी फेर लंदन पहुंचे इशिता-रमन, अब कहानी में आएगा यह नया मोड़

Wed, 28 Mar 2018 06:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Mar 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
Watch Divyanka Tripathi And Karan Patel Shooting In Front Of The London Eye For Ye Hai Mohabbatein
Ye Hai Mohabbatein

टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में जल्द रमन और इशिता दोबारा रोमांस करते दिखेंगे, वह भी लंदन के खूबसूरत और दिलकश लोकेशंस पर। शो में रमन भल्ला का किरदार निभा रहे करण पटेल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक दिव्यांका त्रिपाठी के साथ इमोश्नल सीन शूट करते दिख रहे हैं। दोनों एक्टर्स ने एक ही रंग के कपड़े पहने हैं और वर्ल्ड फेमस द लंदन आई के पास क्वॉलिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। 

Watch Divyanka Tripathi And Karan Patel Shooting In Front Of The London Eye For Ye Hai Mohabbatein
Ye Hai Mohabbatein

करण पटेल के इस इंस्टाग्राम पोस्ट को करीब दो लाख लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं 'इश्कबाज' में शिवाय का किरदार निभा रहे नकुल मेहता ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है-

 

R u ready for the magic of #YehHaiMohobbatein in #London ...! 27th March ... this Tuesday, come fall in love once again ...!!

A post shared by Karan Patel (@karan9198) on

Watch Divyanka Tripathi And Karan Patel Shooting In Front Of The London Eye For Ye Hai Mohabbatein
Ye Hai Mohabbatein

शो में आने वाले ट्विस्ट्स के मुताबिक इशिता सिम्मी भल्ला (शिरीन मिर्जा) की सारे प्लान्स का पर्दाफाश कर देगी और रमन की जान बचा लेगी। इसके बाद दोनों लीड किरदार लंदन में छुट्टियां बिताते नजर आएंगे। इसके अलावा शो में एक्ट्रेस चारु मेहरा की भी एंट्री होने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Watch Divyanka Tripathi And Karan Patel Shooting In Front Of The London Eye For Ye Hai Mohabbatein
Charu Mehra

मिली जानकारी के मुताबिक चारु का किरदार भी रहस्यमयी होगा और वह सिम्मी के ही प्लान का एक हिस्सा होगा। चारु मेहरा इशिता की परेशानियां बढ़ाती दिखेंगी। चारु मेहरा सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में पूर्वी का किरदार निभा चुकी हैं। इसके अलावा वह 'मेरी आशिकी तुमसे ही' में भी नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
Watch Divyanka Tripathi And Karan Patel Shooting In Front Of The London Eye For Ye Hai Mohabbatein
Ye Hai Mohabbatein

सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में अपनी एंट्री के बारे में चारु ने कहा, 'हां मैं इस सीरियल में नजर आने वाली हूं। शो में मेरा किरदार रहस्यमयी होगा जो रमन और इशिता की जंदगी में आए ट्विस्ट को और बढ़ाने का काम करेगा।' बता दें कि चारु की एंट्री शो में तब होने जा रही है जब सिम्मी उसे जान से मारने की प्लानिंग कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed