फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vaishnavi Mahant Birthday: 'शक्तिमान' में 'गीता विश्वास' का किरदार निभाकर मशहूर हुई थीं ये अभिनेत्री, देखें कितना बदल गया लुक

Tue, 08 Sep 2020 08:19 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 08 Sep 2020 08:19 AM IST
विज्ञापन
Vaishnavi Mahant Birthday Special shaktimaan fame geeta vishwas actress vaishnavi mahant macdonald birthday
गीता विश्वास के किरदार में वैष्णवी - फोटो : instagram/vaishnavimacdonald_official

90 के दशक के बच्चों को 'शक्तिमान' आज भी याद होगा। शो से जुड़े सभी कलाकारों के करियर का यह आज भी सबसे बड़ा कीर्तिमान है। आज भी लोग शो के कलाकारों को उनके किरदारों के नाम से ही पहचानते हैं। ऐसा ही एक किरदार था गीता विश्वास का, जिसे पर्दे पर वैष्णवी महंत ने निभाया था। नौ सितंबर को वैष्णवी अपना जन्मदिन मनाती हैं तो चलिए बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Vaishnavi Mahant Birthday Special shaktimaan fame geeta vishwas actress vaishnavi mahant macdonald birthday
वैष्णवी - फोटो : instagram/vaishnavimacdonald_official

वैष्णवी का जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पिता हिंदू जबकि मां क्रिश्चियन हैं। बचपन में उनका परिवार हैदराबाद शिफ्ट हो गया था। उस वक्त वैष्णवी सोचती थीं कि वो एक वैज्ञानिक बनेंगी। छुट्टियां मनाने के लिए वैष्णवी मुंबई आती रहती थीं। यहीं से उन्हें रामसे ब्रदर्स की हॉरर फिल्म 'वीराना' में काम करने का मौका मिला। तब उनकी उम्र 14 साल थी।

Vaishnavi Mahant Birthday Special shaktimaan fame geeta vishwas actress vaishnavi mahant macdonald birthday
वैष्णवी - फोटो : instagram/vaishnavimacdonald_official

वैष्णवी ने इसके बाद अभिनय क्षेत्र में ही करियर बनाने के बारे में सोचा। उन्होंने 'लाडला', 'बंबई का बाबू', 'दानवीर', 'बाबुल' सहित अन्य फिल्में कीं। इसके अलावा वैष्णवी ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया। हालांकि फिल्मों में उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaishnavi Mahant Birthday Special shaktimaan fame geeta vishwas actress vaishnavi mahant macdonald birthday
वैष्णवी - फोटो : instagram/vaishnavimacdonald_official

साल 1997 में शक्तिमान का प्रसारण दूरदर्शन पर हुआ। सीरियल में गीता विश्वास का रोल कर वैष्णवी इतनी मशहूर हुईं कि वो आज भी अपने किरदार के नाम से ही जानी जाती हैं। उनकी शोहरत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब उनके किरदार को शो से बाहर किया गया था तो प्रशंसक, मेकर्स से उन्हें वापस लाने की डिमांड करने लगे थे। शो में वह एक पत्रकार के तौर पर होती है जिसने शक्तिमान के बारे में पहली बार दुनिया को रूबरू करवाया था। 

विज्ञापन
Vaishnavi Mahant Birthday Special shaktimaan fame geeta vishwas actress vaishnavi mahant macdonald birthday
वैष्णवी - फोटो : instagram/vaishnavimacdonald_official

वैष्णवी ने 'शक्तिमान' के अलावा 'छूना है आसमान', 'सपने सुहाने लड़कपन के', 'टशन है इश्क', 'यह उन दिनों की बात है', 'हम पांच फिर से', 'कसौटी जिंदगी की', 'एक लड़की अनजानी सी', 'मिले जब हम तुम', 'दिल से दिल तक' और 'मिटेगी लक्ष्मण रेखा' सहित अन्य सीरियल्स में भी काम किया। वो इन दिनों लगातार टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed