{"_id":"5b0107454f1c1bd4408b683a","slug":"shama-sikander-opens-up-about-battling-bipolar-disorder-reveals-shocking-things","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी करने जा रही थीं ये TV एक्ट्रेस, बोल्ड फोटो की वजह से हो चुकी हैं ट्रोल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी करने जा रही थीं ये TV एक्ट्रेस, बोल्ड फोटो की वजह से हो चुकी हैं ट्रोल
Mon, 21 May 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 21 May 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shama Sikandar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बोल्डनेस के लिए जाने जाने वाली एक्ट्रेस शमा सिकंदर अक्सर सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर रहती हैं। प्लास्टिक सर्जरी करवाने के बाद शमा सिकंदर को पहचानना मुश्किल हो गया था जिसे लेकर भी शमा खूब ट्रोल हुईं। हाल ही में शमा ने अपनी जिंदगी के उस राज से पर्दा उठाया है जिसे आज भी याद करके शमा की रूह कांप जाती है।
2 of 5
Shama Sikandar
शमा सिकंदर ने 15 साल पहले 'ये मेरी लाइफ है' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल को दर्शकों का प्यार मिला और वह लोगों के पहचान में आ गई। इसके बाद शमा कई सारे सीरियल में नजर आई लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। शमा अपने करियर से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में रहीं।
3 of 5
Shama Sikander
हालांकि उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया जब वह खुदकुशी भी करने जा रही थीं। शमा ने अपने जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को एंजेसी IANS को दिए गए इंटरव्यू में बताया। शमा ने कहा -' बीते काफी वक्त से वह Bipolar Disorder से जूझ रही थीं। जिसने न केवल उनकी जिंदगी बल्कि करियर पर भी खराब असर पड़ा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shama Sikander
शमा ने कहा - 'मेरी जिंदगी का यह सबसे मुश्किल दौर था। मुझे यह भी नहीं पता कि मैंने कैसे अपने आप को इससे बाहर निकाला। अगर आपने मौत का सामना किया हो तो दुनिया में कोई भी ऐसी चीज नहीं है जो आपको डरा सके। अब मैं दूसरों का दर्द और अच्छी तरह से समझ सकती हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
Shama Sikandar
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा - 'अब मेरा मकसद उन लोगों की मदद करना है जो इस परेशानी से जूझ रहे हैं। मैं उन लोगों से कहना चाहती हूं कि अंधेरा के बाद हमेशा उजाला होता है। मैं इन सबसे बाहर आ गई हूं। बस लोगों में जागरूकता फैलाना चाहती हूं।' आपको बता दें, Bipolar Disorder बीमारी होती है। पीड़ित शख्स खुद को सोशल लाइफ से दूर कर लेता है और अलग ही दुनिया में रहने लगता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।