शमिता शेट्टी बिग बॉस ओटीटी में शुरू से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस रियलिटी टीवी शो के रविवार के एपिसोड में उन्होंने अपनी बहन शिल्पा शेट्टी को लेकर खुलासा किया। शमिता शेट्टी का कहना है कि शिल्पा शेट्टी की बहन होना उनके लिए आसान नहीं रहा है। होस्ट करण जौहर ने शो में शमिता के खेल एवं उनके व्यवहार की प्रशंसा की। शमिता शेट्टी ने कहा कि उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री के 20 साल आसान नहीं रहे हैं और उनको हर वक्त अपनी बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी के छाये में रहना पड़ा है।
बिग बॉस ओटीटी: शमिता शेट्टी का खुलासा, शिल्पा की बहन होना आसान नहीं रहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब से बिग बॉस ओटीटी शुरू हुआ है, तब से शमिता शेट्टी का अपने साथी प्रतिभागियों से टकराव जग हाजिर है।दिव्या और निशांत भट्ट से उनकी नोंकझोंक हो चुकी है। दिव्या ने तो उन्हें बॉसी तक कह दिया था। शमिता इससे पहले तीन रियलिटी शो कर चुकी हैं और बिग बॉस ओटीटी उनका चौथा रियलिटी शो है। वो बिग बॉस 3, झलक दिखला जा 8 और फियर फेक्टर: खतरों के खिलाड़ी 9 में काम कर चुकी हैं।
संडे के एपिसोड में करण जौहर ने शमिता शेट्टी को काफी सपोर्ट किया जिसकी वजह से उनको यूजर्स के ट्रोल का सामना भी करना पड़ा। यूजर्स ने उनको बायस्ड तक बता डाला।
शो में शमिता शेट्टी और अक्षरा सिंह का भी झगड़ा हो चुका है। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा शमिता को शुरुआत से ही पसंद नहीं करती हैं ये शो में साफ-साफ देखने को मिल रहा है। अक्षरा ने शमिता को अपनी मां की उम्र का बता दिया था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस को उन्होंने मौसी कहकर भी बुलाया। इसके बाद कमाल खान इस लड़ाई में कूदे और सोशल मीडिया के जरिए शमिता को 48 साल का बता डाला।