फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल 12: HD तस्वीरों के जरिए देखें शो का ग्रैंड फिनाले, ट्रॉफी के साथ जंच रहे पवनदीप राजन

Mon, 16 Aug 2021 03:13 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 16 Aug 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12 finale Pawandeep Rajan won the trophy where Arunita and Sayli became runnerup see HD photos
पवनदीप, सायली, अरुणिता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टीवी के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 12 के ग्रैंड फिनाले का समापन बड़ी ही धूमधाम से इसके विजेता के नाम के साथ हुआ। शो में छह कंटेस्टेंट एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने के लिए मौजूद थे लेकिन सबको हराते हुए पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल सीजन 12 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले 12 घंटे चला। इस बार फिनाले की रेस में कंटेस्टेंट्स को अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा।



देखें फिनाले की शानदार तस्वीरें

ये पहली बार था जब टॉप 5 की जगह टॉप 6 कंटेस्टेंट्स फिनाले की रेस में थे। अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, निहाल तारो  और सायली कांबले सभी इस ट्रॉफी के प्रबल दावेदार थे लेकिन अपनी गायिकी से सबको सम्मोहित करते आए पवनदीप ने यहां जीत हासिल कर ली। अब इंडियन आइडल के फिनाले की शानदार तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें पवनदीप के साथ दूसरे कंटेस्टेंट भी नजर आ रहे हैं।

Indian Idol 12 finale Pawandeep Rajan won the trophy where Arunita and Sayli became runnerup see HD photos
पवनदीप राजन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस तस्वीर में पवनदीप अपने हाथ में चमचमाती ट्रॉफी लिए नजर आ रहे हैं। बता दें कि पवनदीप ने अपनी गायिकी से शो में आए हर गेस्ट जज का दिल जीता था। शत्रुघ्न सिन्हा, पूनम सिन्हा, धर्मेंद्र और करण जौहर तो पवनदीप के फैन हो गए थे। करण जौहर ने तो पवनदीप राजन को धर्मा में गाने का ऑफर भी दिया है।

Indian Idol 12 finale Pawandeep Rajan won the trophy where Arunita and Sayli became runnerup see HD photos
सायली कांबले, पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस तस्वीर में पवनदीप के साथ अरुणिता और सायली कांबले भी रनरअप की ट्रॉफी के साथ पोज करते नजर आ रही हैं। बता दें कि सायली और अरुणिता दो ऐसी कंटेस्टेंट थी जिनसे पवनदीप को काफी खतरा था। हालांकि अंत में दर्शकों ने अपनी वोटिंग से पवनदीप को ही विजेता बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12 finale Pawandeep Rajan won the trophy where Arunita and Sayli became runnerup see HD photos
अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले,पवनदीप राजन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अरुणिता भले ही जीत की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाईं लेकिन इतने सारे लोगों को पीछे करते हुए शो में आखिरी तक बने रहने के लिए भी वो काफी खुश हैं। उन्होंने अपनी रनपअर की ट्रॉफी चुमते हुए पोज दिया। अरुणिता ने अपनी गायिकी से दर्शकों और जजेज सबका दिल जीता है।

विज्ञापन
Indian Idol 12 finale Pawandeep Rajan won the trophy where Arunita and Sayli became runnerup see HD photos
सायली कांबले - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सायली कांबले को भी 5 लाख रुपये और रनरअप की ट्रॉफी दी गई। सायली इस शो की टॉप कंटेस्टेंट में से एक थीं और उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दी। बता दें कि शो में मोहम्मद दानिश चौथे नंबर पर रहे उनके बाद पांचवें पर निहाल टोरो हैं और शनमुखप्रिया छठे नंबर पर रहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed