छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला जल्द मां बनने वाली हैं जिस वजह से वह काफी सुर्खियों में हैं। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद उन्होंने खुलासा किया था कि वह मां बनने वाली हैं लेकिन एक बच्ची को गोद लेकर। इस बात का खुलासा शेफाली जरीवाला अपने कई इंटरव्यूज में भी कर चुकी हैं। अब उन्होंने बच्ची को गोद लेने को लेकर बड़ी बात बोली है।
जल्द मां बनने वाली हैं शेफाली जरीवाला, कहा- 'सनी लियोनी से मिली बड़ी सीख'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेफाली जरीवाला ने हाल ही में ई टाइम्स टीवी से बात की। इस दौरान उन्होंने अपने बिग बॉस के सफर के अलावा निजी जिंदगी पर भी बात की। शेफाली जरीवाला ने बच्ची गोद लेने को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी को अपना प्रेरणा स्त्रोत बताया। उन्होंने कहा कि सनी लियोनी ने जब अपनी बेटी निशा को गोद लिया तो उन्होंने भी एक बच्ची को गोद लेने का फैसला किया। साथ ही शेफाली ने ये भी बताया कि एक बच्ची को गोद लेने का फैसला उनका पराग त्यागी से शादी करने से पहले का है।
शेफाली जरीवाला ने कहा, 'बच्ची को गोद लेने के बारे में मैंने बिग बॉस के घर में हिंदुस्तानी भाऊ से भी बात की थी। मैं सच में उस समय हैरान रह गई थी जब सनी लियोनी ने एक बच्ची को गोद लिया। मैं हमेशा एक बच्ची को गोद लेना चाहती थी और पराग से शादी के बाद हमने परिवार को बढ़ाने के बारे में बात की। मैंने उनको बच्ची गोद लेने के बारे में कहा और उन्होंने मेरा इसके लिए सपोर्ट किया।'
शेफाली जरीवाला ने पराग त्यागी के बारे में आगे बोलते हुए कहा, 'वह मेरे फैसले के साथ खड़े रहे और मुझसे कहा कि तुम्हें मां बनना है तो क्या फर्क पड़ता है तुम बच्चे को जन्म दो या उसको घर लेकर आओ। ये तुम्हारा फैसला हैं मैं हमेशा तुम्हे सपोर्ट करूंगा।' शेफाली जरीवाला ने कहा कि, 'दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें घर की जरूरत है। मुझे लगता है कि मैं उस परिस्थिति मैं हूं कि एक बच्चे को अच्छा घर, शिक्षा और जिंदगी दे सकती हूं क्योंकि भगवान ने मुझे सब कुछ दिया है।'
आपको बता दें कि बीते दिनों मीडिया से बात करते हुए शेफाली जरीवाला ने कहा था कि, 'मैंने बच्चे को गोद लेने का मतलब उस समय समझा जब मैं केवल 10-11 साल की थी। मैं हमेशा से एक बच्चा गोद लेना चाहती थी। ये मेरे लिए मुश्किल है, वो भी तब जब आपका खुद का बच्चा हो। ऐसे में सोसाइटी, दोस्तों और परिवार का दबाव होता है, लेकिन मैंने और पराग ने इस पर बात की और अब हमने एक बच्चा गोद लेने का फैसला किया है। बच्चे को गोद लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जोकि बहुत थकाऊ है क्योंकि इसमें कागजी कार्रवाई ज्यादा है, लेकिन उम्मीद है कि हम जल्द बच्चा गोद ले लेंगे।'
पढ़ें: सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने बच्चों के नाम को लेकर किया खुलासा, कहा- 'हमेशा मुस्लिम नाम..'