फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहनाज गिल के साथ विवाद की खबरों पर पिता ने तोड़ी चुप्पी, बोले- उसकी वजह से शर्मिंदगी उठानी पड़ी

Fri, 13 Nov 2020 06:14 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 13 Nov 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Shehnaaz Gill Father Santokh Singh speak over on clash with daughter
शहनाज गिल और संतोख सिंह - फोटो : फाइल

बिग बॉस 13 की प्रतियोगी रहीं शहनाज गिल हमेशा खबरों में बनी रहती हैं। उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है और इसमें लगातार इजाफा होता जा रहा है। बीते दिनों शहनाज और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला शूटिंग के सिलसिले में चंडीगढ़ पहुंचे थे। अपने शहर में शूटिंग करने के बावजूद शहनाज घर नहीं गई थीं। इस बात पर उनके पिता संतोख सिंह ने नाराजगी भी जताई थी। अब संतोख सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा कि शहनाज की वजह से उन्हें शर्मिंदगी उठानी पड़ी।

Shehnaaz Gill Father Santokh Singh speak over on clash with daughter
संतोख सिंह - फोटो : फाइल

एक वीडियो जारी करते हुए संतोख सिंह ने कहा, 'मैं शहनाज से नाराज था क्योंकि वह घर नहीं आई। कुछ लोग उससे मिलने का इंजतार कर रहे थे। ये वो लोग थे जिन्होंने बिग बॉस के वक्त पर हमारी मदद की थी। इनमें से कुछ मेरे दोस्त भी थे। मैंने उनसे कहा था कि जब शहनाज पंजाब आएगी तो मैं सबको मिलवा दूंगा। इस वजह से मुझे बहुत शर्मिंदगी हुई उन सबके सामने।'

Shehnaaz Gill Father Santokh Singh speak over on clash with daughter
शहनाज गिल, संतोख सिंह - फोटो : फाइल

संतोख सिंह ने आगे कहा, 'ये बाप बेटी की लड़ाई थी। मैं अपनी बेटी से बहुत प्यार करता हूं। इस बात को लोग मुद्दा न बनाएं। कुछ लोग कह रहे हैं कि मेरे पास उसके मैनेजर का नंबर नहीं है। मैं सबको बताना चाहता हूं कि जो भी लोग शहनाज के साथ रहते हैं, मेरे पास उन सबका नंबर है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shehnaaz Gill Father Santokh Singh speak over on clash with daughter
संतोख सिंह - फोटो : फाइल

उन्होंने कहा, 'जब शहनाज घर आने वाली थी जो किसी ने जानबूझकर मेरे घर के बाहर खालिस्तान जिंदाबाद के पोस्टर लगा दिए। मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। न तो मैं कभी खालिस्तान के खिलाफ था और न ही उसका समर्थक। ऐसा भी हो सकता है कि शहनाज इन पोस्टरों की वजह से न आई हो।'

विज्ञापन
Shehnaaz Gill Father Santokh Singh speak over on clash with daughter
शहनाज गिल - फोटो : instagram/shehnaazgill

बता दें कि बिग बॉस के घर के से निकलने के बाद शहनाज एक बार भी अपने घर नहीं गई हैं। हालांकि बीते दिनों जब वह चंडीगढ़ में थीं तो उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ जमा हो गई थी। 

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा का हुआ ब्रेकअप, फैंस को कहा- 'फोटो में टैग करना बंद करो'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed