फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर की वादियों में Bumbro गाने पर खूब थिरकीं शहनाज गिल, वीडियो हुआ वायरल

Sun, 07 Feb 2021 01:44 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 07 Feb 2021 01:44 PM IST
विज्ञापन
A video of Shehnaaz Gill dancing to Bumbro in Kashmir goes viral
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 13 से मशहूर हुईं शहनाज गिल की हर अदा पर उनके फैंस फिदा रहते हैं। पंजाब की कटरीना कैफ इन दिनों एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं जिसके लिए वह कश्मीर पहुंची थीं। इसी बीच अभिनेत्री अपनी कश्मीर ट्रिप से फोटोज शेयर कर रही हैं। अब उन्होंने एक वीडिया साझा किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

A video of Shehnaaz Gill dancing to Bumbro in Kashmir goes viral
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, शहनाज गिल रैपर बादशाह के साथ अपने आने वाले गाने की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंची थीं। शहनाज ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बादशाह के साथ तस्वीर साझा कर यह जानकारी दी थी।  शहनाज ने कई तस्वीरेें अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा की हैं। इस बार उन्होंने एक डांस वीडियो शेयर किया है।

A video of Shehnaaz Gill dancing to Bumbro in Kashmir goes viral
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस वीडियो में शहनाज कश्मीरी लुक में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा के गाने 'बुमरो बुमरो' पर डांस करती दिख रही हैं। अभिनेत्री के फैंस को उनका यह लुक और अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
A video of Shehnaaz Gill dancing to Bumbro in Kashmir goes viral
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में शहनाज ने प्रीति जिंटा की तरह ही मेकअप किया है। कश्मीर की वादियों में फिल्म 'मिशन कश्मीर' के गाने 'बुम्बरो' (Bumbro Song) पर डांस करती नजर आ रही हैं। कश्मीरी लुक में शहनाज काफी सुंदर लग रही हैं। इस वीडियो में शहनाज के फैंस उनकी तारीफ करते थम नहीं रहे हैं। कई लोग तो उन्हें कश्मीर की कली कहकर बुला रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

विज्ञापन
A video of Shehnaaz Gill dancing to Bumbro in Kashmir goes viral
शहनाज गिल - फोटो : Instagram

बता दें कि उनके इस वीडियो को अब तक 15 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। बीते दिनों भी शहनाज ने कई तस्वीरें साझा की थीं जिसमें में वह कश्मीरी लुक में नजर आईं। इन तस्वीरों में शहनाज ने ट्रेडिशनल कश्मीरी पोशाक पहनी हुई है। इस ट्रेडिशनल ऑउटफिट कि बात करें तो इसमें शहनाज ने सलवार कमीज के साथ फेरन पहना हुआ है और सिर पर पारंपरिक कश्मीरी टोपी लगाई हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed