{"_id":"6133307583137941ec134f09","slug":"shehnaaz-gill-said-sidharth-mera-baccha-before-the-last-rituals-fans-are-heartbroken-to-see-her-condition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिडनाज: सिद्धार्थ को अलविदा कहते हुए शहनाज की जुबान से निकले थे ये आखिरी शब्द, सुनकर भर आएंगी आंखें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सिडनाज: सिद्धार्थ को अलविदा कहते हुए शहनाज की जुबान से निकले थे ये आखिरी शब्द, सुनकर भर आएंगी आंखें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 04 Sep 2021 02:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मत किया कर ना सिद्धार्थ...क्यूं मुझे परेशान करता है..., तू 70 की हो जाएगी और मैं जिंदा रहा ना, तुझे कुछ भी परेशानी हो मुझे कॉल करना..ऐसी ही ना जानें कितनी अनगिनत प्यारी और खूबसूरत बातें थीं जो शहनाज और सिद्धार्थ ने बिग बॉस के घर में एक दूसरे से की थी। ये तो वो बातें थीं जो दर्शकों के सामने हुई थीं लेकिन कुछ ऐसे भी दिल के हाल रहे होंगे जो सिद्धार्थ और शहनाज ने आपस में साझा किए होंगे। सिद्धार्थ के गुजर जाने के बाद से लोग अभी भी इसी उलझन में हैं सिद्धार्थ और शहनाज का रिश्ता क्या था? क्या वो दोस्ती थी, प्यार था, मस्ती थी? और इन सबका जवाब शहनाज ने शो के दौरान ही दे दिया था जब उन्होंने कहा था- 'हम दोनों के बीच कुछ तो है, बस कुछ है'।
सिद्धार्थ के लिए शहनाज ने कहे थे ये आखिरी शब्द
इसी दोस्ती और प्यार के रिश्ते में बंधे सिद्धार्थ ने शहनाज से कई वादे किए थे और जब 2 सिंतबर को सिद्धार्थ सारे वादे तोड़कर चले गए तो शहनाज बेसुध हो गईं। जिस चेहरे को दर्शकों ने सिर्फ खिलखिलाते देखा था उस चेहरे पर बेबसी देखकर लोगों की आंखें भर आईं। अभिनेत्री संभावना सेठ ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर के पास शहनाज बदहवास हालत में बैठी थीं और उन्होंने आखिरी शब्द जो सिद्धार्थ से कहे वो थे- सिद्धार्थ मेरा बच्चा....।
2 of 5
मां के साथ सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
संभावना सेठ ने आगे कहा कि, 'सिद्धार्थ की मां का भी बुरा हाल था। अभी तो भीड़ है लेकिन जब लोग चले जाएंगे तो ये दर्द बर्दाश्त करना उनके लिए और भी मुश्किल होगा। वो एक मजबूत महिला हैं लेकिन कल उनका हाल कुछ और ही था। हमारी ऐसी ही हालत है कि पूछो मत। देखकर ये महसूस हो रहा है कि अगर ये हो सकता है तो फिर कुछ भी हो सकता है'।
3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 3 सितंबर को ओशिवारा शमशान घाट में सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में परिवार के लोगों के अलावा मनोरंजन जगत के कई सितारे मौजूद रहे। शहनाज गिल भी जब शमशान घाट पहुंचीं तो 'सिद्धार्थ' कहते हुए एंबुलेंस की ओर दौड़ पड़ीं। वो बिल्कुल ऐसे चिल्लाते हुए गईं जैसे चाह रही हों कि सिद्धार्थ उन्हें जवाब देकर गले लगा लें, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ जब शहनाज की आवाज सुनकर भी सिद्धार्थ चुप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार की पूजा करने के बाद शहनाज अपनी मां की गोद में लेट गईं। सिद्धार्थ की मां और उनकी दोस्त शहनाज के दिल पर क्या गुजर रही होगी इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। एक मां ने अपना जवान बेटा खो दिया और शहनाज ने अपना सबसे अच्छा दोस्त। शहनाज खुलकर कहती थीं कि वो सिद्धार्थ से प्यार करती हैं। ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि सिद्धार्थ और शहनाज शादी करने का प्लान बना रहे थे, लेकिन हाथ थामने से पहले ही सिद्धार्थ हाथ छुड़ाकर चल दिए।
विज्ञापन
5 of 5
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती बिग बॉस से शुरु हुई थी और शो खत्म होने के बाद भी बरकरार थी। दोनों एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होते थे। दोनों एक दूसरे का परिवार बन चुके थे। एक इंटरव्यू में शहनाज ने कहा था- मैं अपने और सिद्धार्थ के लिए प्रार्थना करती हूं, आप नहीं जानते क्या पता हम दोनों एक हो जाएं...।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।