फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिपोर्ट्स: दिसंबर में शादी करने वाले थे सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल, होटल भी हो गया था बुक

Sat, 04 Sep 2021 01:12 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 04 Sep 2021 01:12 PM IST
विज्ञापन
sidharth shukla and shehnaaz gill planing to tie knot in December 2021 family booked a hotel says reports
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती की शुरुआत बिग बॉस 13 में हुई थी। इन दोनों की लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है। एक तरफ जहां बिग बॉस के घर में ही शहनाज गिल ने खुलकर हमेशा सिद्धार्थ से अपने प्यार का इजहार किया तो वही दूसरी तरफ सिद्धार्थ शुक्ला हमेशा शहनाज गिल को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते हुए नजर आए। लेकिन गुरुवार को सिडनाज की जोड़ी टूट गई। 2 सितम्बर 2021 को सिद्धार्थ शुक्ला लाखों लोगों का दिल तोड़कर चले गए। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।



सिद्धार्थ के प्यार में थीं शहनाज गिल

शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला से कितना प्यार करती थीं ये हर किसी को पता था। बिग बॉस के घर में जब ये दोनों थे तो फैंस इन दोनों की जोड़ी को इतना पसंद करते थे कि उन्होंने इस जोड़ी को सिडनाज का नाम दे दिया था। जब भी ये दोनों साथ आते इनके फैंस खुशी से झूम उठते। सिडनाज सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड करते थे। लेकिन सिद्धार्थ के निधन ने शहनाज गिल को अंदर से झकझोर दिया। शुक्रवार की दोपहर सिद्धार्थ शुक्ला का मुंबई के ओशिवारा में अंतिम संस्कार किया गया, जहां शहनाज गिल को रोते देख उनके प्रशंसकों का दिल पूरी तरह टूट गया।

sidharth shukla and shehnaaz gill planing to tie knot in December 2021 family booked a hotel says reports
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल - फोटो : Social Media

2021 में बंधने वाले थे शादी के बंधन में

एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो शहनाज गिल की तरह ही सिद्धार्थ शुक्ला भी उनके प्यार में थे, यही वजह थी कि ये दोनों अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे थे।

sidharth shukla and shehnaaz gill planing to tie knot in December 2021 family booked a hotel says reports
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों का परिवार कर रहा था तैयारियां

इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि दोनों का परिवार शादी के लिए राजी था और वो इन दोनों कि शादी कि तैयारियां कर रहे थे। दोनों का परिवार एक बड़े और आलीशान होटल के साथ कमरे की बुकिंग, बैंक्वेट और शादी के उत्सव के लिए बातचीत कर रहे थे। रिपोर्ट में बताया गया कि कथित रूप से दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थी और परिवार फंक्शन्स की प्लानिंग कर रहा था। इस बात की जानकारी उनके कुछ करीबी दोस्तों को थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
sidharth shukla and shehnaaz gill planing to tie knot in December 2021 family booked a hotel says reports
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

अबू मलिक से शहनाज ने की थी गुजारिश

अबू मलिक ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि शहनाज गिल की हालत को देखकर वो काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला से शादी करना चाहती थीं और वो चाहती थीं कि मैं सिद्धार्थ से बात करूं। अबू मलिक ने कहा, ‘शहनाज़ ने मुझे 22 मार्च, 2020 को यह बताया था। मुझे लगता है कि यह पहले लॉकडाउन से ठीक एक दिन पहले का दिन था। सिद्धार्थ उससे बहुत प्यार करता था। वह कहता था कि अगर एक दिन वह नाराज हो जाती थी, तो उसका दिन खराब हो जाता था’।

विज्ञापन
sidharth shukla and shehnaaz gill planing to tie knot in December 2021 family booked a hotel says reports
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ के लिए प्रार्थना करती थीं शहनाज

एक इंटरव्यू में शहनाज ने कहा था कि, 'मैं अपने और सिद्धार्थ के लिए प्रार्थना करती रहती हूं। आपको नहीं पता क्या पता हम एक हो जाएं। हमने एक दूसरे को बहुत कुछ सिखाया है और बहुत कुछ सीखा है। लोगों को हमारी केमेस्ट्री इसलिए पसंद है क्योंकि ये सच्ची है'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed