Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Television
›
Sidharth Shukla: Karanvir Bohra commented on photographer called him poor during Sidharth Shukla funeral, the actor said such people are defaming the media
{"_id":"6133143d5586f4681f65244d","slug":"sidharth-shukla-karanvir-bohra-commented-on-photographer-called-him-poor-during-sidharth-shukla-funeral-the-actor-said-such-people-are-defaming-the-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidharth Shukla:सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार में पहुंचे करणवीर बोहरा को फोटोग्राफर ने कहा 'गरीब', एक्टर ने इस तरह निकाला गुस्सा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Sidharth Shukla:सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार में पहुंचे करणवीर बोहरा को फोटोग्राफर ने कहा 'गरीब', एक्टर ने इस तरह निकाला गुस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करणवीर बोहरा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के जाने- माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक का माहौल हैं। शुक्रवार को हुए उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में कई टीवी सेलेब्स शामिल हुए। इसी बीच सिद्धार्थ के घर पहुंचे करणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार कार्यक्रम के बाद मशहूर अभिनेता करणवीर बोहरा अपनी पत्नी के साथ सिद्धार्थ की मां से मिलने उनके घर पहुंचे थे। वायरल वीडियो में कहा जा रहा है, "सियाज गाड़ी में आए मतलब गरीब हैं।"
इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए करणवीर ने लिखा, "सियाज गाड़ी में आए हैं, गरीब लग रहे हैं। बहुत दुख हुआ। क्या हम यहां 5 स्टार अपीयरेंस देने के लिए आए हैं? हम एक ऐसी मां से मिलने आए, जिसने अभी-अभी अपना एक बेटा खोया है। ऐसे दुख के समय में मीडिया के लोग ये नोटिस करते हैं। यह वही लोग हैं जो मीडिया को बदनाम करते हैं। करणवीर की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने अपने रिएक्शन दिए हैं।
सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार में हुए शामिल कई सितारे
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में कई सितारे हुए शामिल
शुक्रवार को हुए एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में कई सितारे शामिल हुए। इन सितारों में करणवीर बोहरा, आसिम रियाज, वरुण धवन, विद्युत जामवाल, शहनाज गिल, रश्मि देसाई, राहुल महाजन, अली गोनी, युविका चौधरी, प्रिंस नरूला और अर्जुन बिजलानी शामिल थे। सिद्धार्थ टीवी जगत में जाने जाने कलाकार थे। उनकी मौत के बाद से ही उनके दोस्त और फैंस सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी यादें शेयर कर रहे हैं।
3 of 5
ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार
मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का शुक्रवार को ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सिद्धार्थ बचपन से ही इस संस्था से जुड़े थे। श्मशान घाट में मौजूद लोगों के मुताबिक अंतिम क्रिया के सभी रिवाज शहनाज गिल ने ही पूरे किए। सिद्धार्थ की मां ने अपने जिगर के टुकड़े को कांपते हाथों से मुखाग्नि दी जिसे देख हर किसी की आंखे नम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
बुधवार की रात को थी खाई दवा
सिद्धार्थ शुक्ला ने बीते बुधवार की रात दवा खाई थी और फिर वो सो गए थे। करीब 3 बजे के आस पास उन्हें सीने में बेचैनी महसूस हुई थी, जिस पर उनकी मां ने उन्हें पानी पिलाकर सोने के लिए कह दिया था। इसके बाद सिद्धार्थ सोए तो उठे ही नहीं। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे तक उनके निधन की खबर की पुष्टि हो गई थी। सिद्धार्थ की मौत की वजह हार्ट अटैक बताया गया। वहीं, पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिससे वजह और भी साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 13 के विजेता थे सिद्धार्थ
बता दें कि गुरुवार को सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सामने आई। इसके बाद से ही धीरे- धीरे उनके करीबी दोस्त और बॉलीवुड-टीवी जगत के सितारे अस्पताल और उनके घर पहुंचने लगे थे। साल 2008 से टीवी करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ शुक्ला शो बालिका वधू और दिल से दिल तक के जरिए लोगों के बीच मशहूर हुए थे। इसके अलावा उन्होंने बिग बॉस 13 की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।