फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज कुंद्रा के बयान के अगले दिन ही आई शिल्पा के नए शो की तारीख, इस शाम से सजेगी ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ की महफिल

Tue, 21 Dec 2021 12:28 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 21 Dec 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty new show India's Got talent release date announced
India's Got Talent - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पोर्न फिल्मों के मामले में गिरफ्तार हो चुके बिजनेसमैन राज कुंद्रा के इस मामले में अदालत का फैसला आने से पहले ही परिवार द्वारा उन्हें दोषी मान लेने के बयान के अगले ही दिन सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने शिल्पा शेट्टी के अगले शो की तारीख का ऐलान कर दिया है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य के उत्तरायण होने के अगले दिन यानी 15 जनवरी को शिल्पा शेट्टी देश भर से मुंबई मे जुटे अलग अलग हुनरमंदों को जज करती नजर आएंगी। उनके साथ इस कार्यक्रम में मशहूर अभिनेत्री किरण खेर भी होंगी, जो लंबी बीमारी के बाद स्वस्थ हो चुकी हैं और अब कैमरे का सामना फिर से करने को तैयार हैं। किरण खेर के प्रशंसक उनके इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Shilpa Shetty new show India's Got talent release date announced
India's Got Talent - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने मंगलवार को अपने नए रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ की रिलीज डेट का एलान कर दिया। इस शो में देश भर के कलाकार अपना अलग अलग हुनर जजों के सामने पेश करेंगे और उनकी प्रतिभा, कौशल और विभिन्नता के अनुसार शो के जज उनको अंक देंगे। शो की मेजबानी के लिए मशहूर सितारे अर्जुन बिजलानी को पहले ही साइन किया जा चुका है और उन्होंने शो की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। शिल्पा शेट्टी और किरण खेर के अलावा शो में मशहूर रैपर बादशाह भी नजर आएंगे।

Shilpa Shetty new show India's Got talent release date announced
India's Got Talent - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस शो को होस्ट करने को लेकर अपना उत्साह जाहिर करते हुए अर्जुन बिजलानी कहते हैं, " रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में आकर मैं बेहद खुश हूं। मैं जजों के कमाल के पैनल के साथ इस प्लेटफॉर्म पर आने के लिए दोगुना उत्साहित हूं। मैं शिल्पा मैम और किरण मैम का बड़ा फैन हूं और यह सोचकर बहुत अच्छा लग रहा है कि मुझे रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में उनके साथ आने का मौका मिलेगा। मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को यह शो देखने में उतना ही मजा आएगा, जितना हमें आया है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed