सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 18: 'कभी बहुत फेवर करते हैं, कभी अपमानित करते हैं', शोएब ने बिग बॉस 18 ठुकराने के पीछे का बताया कारण

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 10 Nov 2024 07:32 AM IST
सार

Shoaib Ibrahim: अभिनेता ने हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक आस्क मी एनीथिंग सेशन शुरू किया। शोएब से उनके एक फैन ने इस साल 'बिग बॉस 18' के प्रस्ताव को ठुकराने के कारण के बारे में पूछा।

विज्ञापन
Shoaib Ibrahim Reveals Reason Behind Turning Down Bigg Boss 18 call the show content driven
शोएब इब्राहिम - फोटो : इंस्टाग्राम:@shoaib2087

शोएब इब्राहिम पिछले कुछ सालों में भारतीय टेलीविजन की दुनिया में एक लोकप्रिय नाम बन गए हैं। अभिनेता अब डिजिटल दुनिया में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। यही नहीं, शोएब इब्राहिम इस साल रिएलिटी शो की 18वीं किस्त का ऑफर दिया गया था। हालांकि, शोएब ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। अब अभिनेता ने बताया कि इस साल बिग बॉस 18 को ठुकराने के पीछे का कारण बताया है।

Trending Videos
Shoaib Ibrahim Reveals Reason Behind Turning Down Bigg Boss 18 call the show content driven
शोएब इब्राहिम - फोटो : इंस्टाग्राम:@shoaib2087

शोएब का बिग बॉस 18 पर कटाक्ष
अभिनेता ने हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक आस्क मी एनीथिंग सेशन शुरू किया। शोएब से उनके एक फैन ने इस साल 'बिग बॉस 18' के प्रस्ताव को ठुकराने के कारण के बारे में पूछा। उसी का जवाब देते हुए, शोएब ने आगे कहा कि यह शो अब किसी की पर्सनालिटी डेवलप नहीं करता है। और अब यह एक कंटेंट के लिए शो बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shoaib Ibrahim Reveals Reason Behind Turning Down Bigg Boss 18 call the show content driven
शोएब इब्राहिम - फोटो : इंस्टाग्राम:@shoaib2087

कंटेंट का शो बन चुका है बिग बॉस 18
शोएब ने कहा, “हो सकता है कि मैं गलत हूं, पर मुझे पर्सनली ऐसा लगता है कि बिग बॉस जो है वो अब पर्सनैलिटी का शो नहीं रह रहा है, वो अब कंटेंट का शो बन गया है। पहले पर्सनैलिटी का शो हुआ करता था। अब वो ऐसा है जितना आप कंटेंट दोगे उतना ज्यादा आप दिखोगे, हां आपको दिखाया जाएगा या आप आगे तक जाओगे, तो ये वजह है।

Shoaib Ibrahim Reveals Reason Behind Turning Down Bigg Boss 18 call the show content driven
दीपिका कक्कर और शोएब इब्राहिम - फोटो : इंस्टाग्राम

लोगों को अपमानित करता है शो: शोएब
शोएब ने आगे कहा, "पर फिर भी, जैसा कि मैंने कहा के इस बार मैं आपको कन्विंस नहीं कर पाया, लेकिन अगर आगे कर लिया तो देखेंगे। अभी तो ऐसा लगता है कि या तो किसी को बहुत ज्यादा एहसान कर रहे होते हैं या बहुत ज्यादा अपमानित कर रहे होते हैं। ऐसा लगता है कि यार पर्सनैलिटी नहीं दिख रही, कंटेंट ज्यादा होगा।”

विज्ञापन
Shoaib Ibrahim Reveals Reason Behind Turning Down Bigg Boss 18 call the show content driven
शोएब इब्राहिम - फोटो : इंस्टाग्राम:@shoaib2087

पत्नी भी थीं शो का हिस्सा
बता दें कि शोएब की पत्नी दीपिका ने शो के 12वें सीजन में हिस्सा लिया था और उस सीजन की ट्रॉफी भी जीती थी। हालांकि, इस सीजन शोएब के नाम की भी चर्चा तेज थी, लेकिन अभिनेता ने शो के ऑफर को ठुकरा दिया।

Donald Trump: होम अलोन 2 से लेकर द एसोसिएट तक, इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं डोनाल्ड ट्रंप
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed