टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी का चार अक्टूबर को जन्मदिन है। श्वेता ने सीरियल कसौटी जिंदगी की में निभाए गए किरदार प्रेरणा से घर-घर में लोकप्रियता पाई। वो आज भी प्रेरणा के नाम से ही जानी जाती हैं। हाल ही में श्वेता ने पति अभिवन कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके बाद श्वेता की बेटी पलक का भी बयान आया। श्वेता लंबे वक्त से टीवी से दूर हैं और अब जल्द ही वापसी करने जा रही हैं। इस सीरियल का नाम 'वी सेपरेटेड' है। श्वेता तिवारी के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ बातें...
दो शादियां करने के बावजूद आज भी अकेली हैं श्वेता तिवारी, दोनों बार पति से ऐसे मिला धोखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्वेता तिवारी ने साल 2001 में टीवी शो कहीं किसी रोज से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने एकता कपूर का सीरियल कसौटी जिंदगी की (2001-08) में काम किया। इसके अलावा श्वेता ने जानें क्या बात हुई, अदालत, सजन रे झूठ मत बोलो और परवरिश में काम किया। वो कई रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुकी हैं, जिनमें बिग बॉस, नच बलिए, इस जंगल से मुझे बचाओ, कॉमेडी सर्कस और झलक दिखला जा मुख्य हैं।
टीवी में पॉपुलरिटी हासिल करने के बाद श्वेता तिवारी ने फिल्मों की ओर रुख किया। साल 2004 में वो सबसे पहले बिपासा बशु की फिल्म मदहोशी में नजर आईं। इसके बाद श्वेता तिवारी ने आबरा का डाबरा और मिले न मिले हम जैसी कई फिल्में कीं। श्वेता ने भोजपुरी की भी कई फिल्मों में काम किया है। श्वेता अपने पूर्व पति राजा चौधरी के साथ रिश्तों को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। 19 साल की उम्र में 23 दिसंबर 1998 को श्वेता पति राजा चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंधी। दो साल बाद उन्होंने बेटी पलक को जन्म दिया। इसके बाद से अक्सर दोनों के बीच अनबन रहने लगी।
साल 2001 में श्वेता तिवारी टीवी की बहू के रूप में काफी फेमस हो चुकी थीं। उन्होंने खुलकर राजा पर घरेलू हिंसा, मारपीट करने और बेटी की हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया। राजा ना केवल श्वेता तिवारी के साथ मारपीट करते थे बल्कि बेटी पलक पर भी हाथ उठाते थे। श्वेता ने जब 'बिग बॉस' सीजन चार में हिस्सा लिया था तो उन्होंने बताया था कि राजा अक्सर शराब के नशे में देर रात घर पहुंचते थे और बदतमीजी करते थे। श्वेता ने अपनी इस शादी को जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बताई थी। उन्होंने इस मामले में पुलिस के पास मामला भी दर्ज कराया था।
इसके बाद श्वेता ने साल 2013 में अभिनव कोहली से शादी कर ली। शादी के बाद श्वेता दूसरी बार मां बनीं। जिससे उनका एक बेटा रेयांश है। पिछले एक साल से ऐसी खबरें आ रही थीं कि श्वेता और अभिनव के बीच रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। उस दौरान जहां अभिनव ने इस तरह की खबरों से इनकार किया था तो वहीं श्वेता ने चुप्पी साधे रखी थी।
यह भी पढ़ें;- Bigg Boss 13: टॉर्चर होने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला लेंगे अपना इंतकाम, दो लड़कियों को बनाएंगे निशाना