{"_id":"5b98a2f4867a557fe2536870","slug":"shweta-tiwari-clarifies-ekta-kapoor-does-not-approached-her-daughter-for-kasautii-zindagii-kay-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कसौटी पर एकता कपूर का बयान आते ही बात से पलटीं श्वेता तिवारी, कहा ‘एकता ने नहीं बल्कि किसी और ने...’","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कसौटी पर एकता कपूर का बयान आते ही बात से पलटीं श्वेता तिवारी, कहा ‘एकता ने नहीं बल्कि किसी और ने...’
Wed, 12 Sep 2018 11:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ekta kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एकता कपूर का फेमस शो 'कसौटी जिंदगी के' का सीक्वल आ रहा है। शो में प्रेरणा का किरदार एरिका फर्नांडीज निभा रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि 'कसौटी जिंदगी के' में प्रेरणा का किरदार पहले श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को ऑफर हुआ था। इस बात की जानकारी खुद श्वेता तिवारी ने ही दी थी। हालांकि एकता कपूर के ट्वीट ने ये जरूर साफ कर दिया था कि श्वेता झूठ बोल रही हैं।
2 of 5
एकता कपूर
एकता कपूर ने ट्वीट करते हुए श्वेता से पूछा था- 'ऐसा कैसे हो सकता है... मुझे तो पता ही नहीं है।' इसके बाद सभी को श्वेता के बयान का इंतजार था कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा? क्योंकि कसौटी में रोल ऑफर करने की बात एकता पहले ही नकार चुकी हैं।
3 of 5
shweta tiwari
अब हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए श्वेता तिवारी ने बताया है, ‘एकता ने कभी भी पलक को कसौटी जिंदगी के 2 के लिए ऑफर नहीं भेजा। हमें बालाजी में काम करने वाले एक व्यक्ति की तरफ से अप्रोच किया गया था। इसके बाद मैंने पलक से बात की और उसने शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kasautii Zindagi Kay
बता दें 'कसौटी जिंदगी के 2' इस महीने की 25 तारीख से शुरू हो रहा है। शो में एरिका फर्नांडिस प्रेरणा का किरदार कर रही हैं और पार्थ समाथान अनुराग के किरदार में दिखेंगे। शो में कमोलिका का किरदार हिना खान निभाने वाली हैं। इस शो के लिए हिना सबसे ज्यादा फीस चार्ज कर रही हैं। बता दें पिछले सीजन में श्वेता तिवारी ने 'प्रेरणा' और सीजेन खान ने 'अनुराग बासु' का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
5 of 5
Kasautii Zindagii Kay
'कसौटी जिंदगी के' यह सीरियल स्मॉल स्क्रीन इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा टीआरपी दर्ज करने वाले सीरियल में से एक था। 'कसौटी जिंदगी के' का प्रीमियर 10 सितंबर को स्टारप्लस पर होगा। 'कसौटी जिंदगी के 2' स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। यह सीरियल साल 10 साल पहले प्रसारित हुए सुपरहिट सीरियल कसौटी जिंदगी की का रीबूट वर्जन है। खबर है कि नए सीरियल में कोमोलिका का किरदार हिना खान निभाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।