2 सितम्बर को अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया। उनके निधन ने परिवार के साथ-साथ उनके प्रशंसकों और साथ ही हर किसी का दिल बुरी तरह से तोड़ दिया। आज हंसते-मुस्कुराते सिद्धार्थ हमारे बीच नहीं हैं इस बात पर यकीन करना लोगों के लिए बहुत मुश्किल हैं। उनके परिजनों, दोस्तों और पूरी इंडस्ट्री को उनकी कमी खलेगी। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के चार दिन बाद अब उनके परिवार ने एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने लोगों से ये गुजारिश की है कि वो उनके परिवार को अकेला छोड़ दे और उन्हें शोक मनाने दें।
Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने जारी किया बयान, मुंबई पुलिस का मदद के लिए दिया धन्यवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पुलिस का किया धन्यवाद
सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने अपने बयान में मुंबई पुलिस का भी धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, ‘संवेदनशीलता और सहानुभूति के लिए मुंबई पुलिस फोर्स को खास धन्यवाद। उस दिन वो हर पल हमारे साथ खड़े रहे और एक ढाल की तरह हमारी सुरक्षा करते रहे। प्लीज उन्हें हमेशा अपने मन में और प्रार्थनाओं में याद रखना। ओम शांति’।
मनोरंजन जगत में छाई शोक की लहर
सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन ने पूरे मनोरंजन जगत को अंदर से झकझोर दिया। सिर्फ टेलीविजन कलाकारों ने ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कलाकारों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आज यानि की 6 सितंबर को शाम 5 बजे प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। इस शोक सभा को सिद्धार्थ की मां-बहनों और ब्रह्मकुमारी समाज द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जूम लिंक के द्वारा फैंस भी इसमें शामिल हो सकेंगे।
पूरी तरह टूटीं शहनाज गिल
सिद्धार्थ और शहनाज टेलीविजन की सबसे लोकप्रिय जोड़ियो में से एक हैं। इन दोनों की बिग बॉस 13 के मंच पर मुलाकात हुई। दोनों में घर में दोस्ती हुई और फिर इन दोनों का एक बहुत ही प्यारा रिश्ता दर्शकों को देखने को मिला। दोनों की जोड़ी को प्रशंसकों का खूब प्यार मिला। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी दोनों का रिश्ता और मजबूत हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों दिसम्बर में शादी के बंधन में बंधने वाले थे। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज पूरी तरह से टूट गईं। उनके पिता का कहना है कि शहनाज बार बार यही कह रही हैं कि अब वो कैसे रहेंगी’।
बालिका वधू ने दिलाई लोकप्रियता
सिद्धार्थ शुक्ला को 'बालिका वधु' सीरियल में शिव का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल हुई थी। वहीं, 'बिग बॉस 13' में अपने सेंस ऑफ ह्यूमर, कॉमिक टाइमिंग और लॉजिकल बातों से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया था। यही वजह है कि वह शो के विनर बने थे। इसी शो में उनकी मुलाकात शहनाज गिल से हुई थी। बता दें कि सिद्धार्थ के पास बिग बॉस के बाद से ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स थे जिसमें वो काम करने वाले थे।