बालिका वधू फेम और बिग बॉस 13 के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन से हर किसी को शॉक लगा है। बॉलीवुड और टेलीविजन जगत के सितारों ने सिद्धार्थ के जाने पर शोक जताया। बता दें कि गुरुवार को सुबह दिल का दौरा पड़ने से सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया। सिद्धार्थ शुक्ला बिलकुल फिट थे और एकदम अच्छी जिंदगी जी रहे थे। उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स थे, ऐसे में अचानक उनके निधन की खबर ने न सिर्फ उनके परिवार और प्रशंसक बल्कि मनोरंजन जगत के लोगों को भी पूरी तरह से हिलाकर रख दिया।
सोशल मीडिया: कुशाल टंडन ने कहा सिद्धार्थ शुक्ला को सॉरी, लिया ये बड़ा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशाल टंडन ने सितारों की लगाई क्लास
कुशाल ने सिर्फ पपराजी की इस हरकत पर अपनी नाराजगी नहीं जताई बल्कि उन्होंने उन सितारों की भी क्लास लगाई जो मास्क नीचे करके कैमरा के लिए पोज दे रहे थे। कुशाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘अपना सिर शर्म से झुका लीजिए। जो भी हो रहा है वो बेहद ही खराब है। अगर आप किसी को सच में सम्मान देना चाहते हैं तो दिवंगत की आत्मा के लिए प्रार्थना कीजिए न कि इस मौके पर तस्वीरें खिचवाएं।
View this post on Instagram
सिद्धार्थ शुक्ला को कहा सॉरी
कुशाल टंडन ने अपनी पोस्ट में सिद्धार्थ शुक्ला को सॉरी बोलते हुए लिखा, ‘दुखद, सॉरी सिड, रेस्ट इन पीस सुपरस्टार’। मीडिया पर भी कुशाल ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, ‘यह बहुत ही शर्मनाक है। सभी मीडिया को इस तरह की कवरेज करने के लिए शर्म आनी चाहिए। किसी के करीबी को खोने के बाद अगर ये व्यवहार है आपका तो आप अपना सिर शर्म से झुका लीजिए। बहुत ही शर्मनाक।
कुशाल ने छोड़ा सोशल मीडिया
कुशाल टंडन का सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार पर इस तरह की हरकतें देख इतना दिल टूटा कि उन्होंने सोशल मीडिया से ही दूरिया बना ली। एक पोस्ट करते हुए कुशाल ने लिखा, ‘सोशल मीडिया से दूर जा रहा हूं तब तक समाझ में और परिवार में इंसान बने रहें’।
View this post on Instagram
सिद्धार्थ शुक्ला के करीबी दोस्त थे कुशाल टंडन
बता दें कि कुशाल टंडन टेलीविजन के उन अभिनेताओं में से हैं जो सिद्धार्थ शुक्ला के काफी करीब थे। ये दोनों अक्सर साथ में पार्टी करते थे। जब कुशाल ने अपने रेस्तरां के उदघाटन की पार्टी रखी थी तो सिड भी उसमें शामिल हुए थे। सिद्धार्थ के निधन के बाद कुशाल टंडन ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘दुखद, भगवान उनकी मां और उनके परिवार को हिम्मत दें। रेस्ट इन पीस भाई’।