कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) के 11वें सीजन की पहली करोड़पति कंटेस्टेंट बनने से मां-बेटी पहले ही सप्ताह थोड़े से समय से चूक गईं। मात्र दो सवाल बचे थे, उससे पहले ही केबीसी का हूटर बज गया। हालांकि खत्म हुए पहले सप्ताह में मां-बेटी सर्वाधिक 25 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहीं। उन्नाव की नूपुर साढ़े 12 लाख रुपये जीतकर दूसरे नंबर पर रही। दो कंटेस्टेंट तो 9 सवालों का सही जवाब देकर भी मात्र 10 हजार जीत पाए, क्योंकि10वें सवाल का जवाब गलत होने के कारण पहले जीते एक लाख 60 हजार रुपये की जगह केवल दस हजार ही मिल पाए।
KBC 11 की पहली करोड़पति बनने से चूक गईं मां-बेटी, दो सवाल पहले ही बज गया हूटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन बनेगा करोड़पति का शुक्रवार को स्पेशल कर्मवीर एपिसोड था। इस एपिसोड में समाज सेविका सिंधुताई सपकाल और उसकी बेटी ममता ने हिस्सा लिया। इन्होंने बिग बी के ज्यादातर सवालों के जवाब बहुत तेजी से दिए। इससे एक बारगी तो ऐसा लगने लगा था, मानो आज केबीसी 11 को पहला करोड़पति मिल जाएगा। मां-बेटी 25 लाख रुपये जीत चुकी थीं। करोड़पति बनने में केवल दो सवाल बाकी थे, लेकिन इससे पहले ही केबीसी का हूटर बज गया।
पढ़ें: केबीसी 11: अमिताभ बच्चन ने इस कंटेस्टेंट के छुए पैर, जानें कौन है सिंधुताई सपकाल
सिंधूताई और उनकी बेटी को पहली दिक्कत उस सवाल का जवाब देने में आई, जब उनसे पूछा कि किस जिमनास्ट को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया? लाइफलाइन का प्रयोग कर विशेषज्ञ पंकज जी से बात हुई तो उन्होंने दीपा कर्माकर कहा, लेकिन वे पूरी तरह कन्फर्म नहीं थे। ऑक्सफोर्ड ने 2018 में किस हिन्दी शब्द को शामिल किया, इस सवाल पर भी मां-बेटी फंसी तो लाइफलाइन का प्रयोग कर उन्होंने सवाल ही बदलवा दिया। अंत में इन्होंने अर्जुन के वंशजों को पहचानने के लिए फिफ्टी-फिफ्टी लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। इस तरह से मां-बेटी ने सभी लाइफलाइन के इस्तेमाल कर लिया था, लेकिन समय सीमा के चलते वे 25 लाख रुपये की रकम ही जीत सकीं।
पढ़ें: डॉक्टर की गलती से दिव्यांग हुई उन्नाव की नूपुर पहुंची केबीसी, आपको रुला देगी संघर्ष की ये कहानी
जानते हैं आखिर सिंधुताई कौन हैं, जिसके आगे बिग बी भी नतमस्तक हो गए। सिंधुताई एक मराठी कार्यकर्ता हैं जो अनाथ बच्चों को पालती हैं।सिंधुताई की जिंदगी आसान नहीं रही। उन्होंने जब अपनी कहानी सुनाई तो सभी इमोशनल हो गए। सिंधुताई ने बताया कि 'मैं 20 साल की थी और मेरी बच्ची 10 दिन की। मुझे ससुराल और मायके वालों ने निकाल दिया। उस समय श्मशानघाट में रातें बिताईं। कोई देखता तो भूत समझकर भाग जाता।
पढ़ें: अमिताभ बच्चन: टीवी पर सबको बना रहे 'करोड़पति', खुद कैसे बने परदे के शहंशाह?
बता दें कि सिंधुताई ने 1200 बच्चों को गोद लिया है और उनका सारा खर्च उठाती हैं। उन्हें अब तक 750 अवार्ड्स मिल चुके हैं। उनके अवॉर्ड्स में राष्ट्रपति सम्मान और अहिल्याबाई पुरस्कार भी शामिल हैं। शो में सिंधुताई ने बताया कि एक बार तो उन्होंने अमिताभ बच्चन के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया था। सिंधुताई ने जब शो में एंट्री की थी तो अमिताभ बच्चन ने खुद उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। हूटर बजने के बाद केबीसी की तरफ से उन्हें अवॉर्ड भी दिया।
पढ़ें: 1200 बच्चों की मसीहा सिंधु ताई से मिलिए, श्मशान में गुजारी रातें, KBC में अमिताभ ने छुए पैर