सब्सक्राइब करें

Smriti Irani: 'क्योंकि...' के सेट से इस एक्ट्रेस संग स्मृति ईरानी ने शेयर की फोटो, बोलीं- '1998 से साथ हैं'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 25 Jul 2025 07:31 PM IST
सार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: 2000 का चर्चित शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' अपने दूसरे सीजन के साथ शुरू होने जा रहा है। इसकी लीड एक्ट्रेस स्मृति ईरानी भी पर्दे पर वापसी कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने शो के सेट से एक तस्वीर शेयर की है।

विज्ञापन
Smriti Irani shared photo with gauri pradhan talks about miss india to Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi journey
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन का लोकप्रिय शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' एक बार फिर दर्शकों के बीच पहुंच रहा है। शो की लीड कलाकार तुलसी यानी अभिनेत्री स्मृति ईरानी वापसी कर रही हैं। उनके अलावा दूसरे सीजन में पहले शो के और भी कई कलाकार नजर आने वाले हैं। हाल ही में स्मृति ईरानी ने सेट से एक झलक शेयर की। इसमें वे गौरी प्रधान के साथ नजर आ रही हैं। स्मृति ईरानी ने बताया कि उनका और गौरी प्रधान का साथ साल 1998 से चला आ रहा है।

Trending Videos
Smriti Irani shared photo with gauri pradhan talks about miss india to Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi journey
क्योंकि सास भी कभी बहू थी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरी प्रधान बोलीं- 'ब्रेक के बाद...'
गौरी प्रधान शो के पहले सीजन में भी नजर आई थीं। पहले सीजन में स्मृति ईरानी उनकी बहू के रोल में नजर आईं। सास-बहू की यह जोड़ी काफी पसंद की गई। उनके अलावा हितेन तेजवानी भी शो में नजर आए थे। गौरी और हितेन को शो में करण-नंदिनी के रोल में देखा गया था। दूसरे सीजन में भी गौरी प्रधान और हितेन नजर आएंगे। मालूम हो कि ये दोनों सितारे असल जिंदगी में पति-पत्नी हैं। गौरी प्रधान ने आज शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर किया है। इसमें वे और हितेन एक्ट्रेस स्मृति ईरानी के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ लिखा है, 'ब्रेक के बाद....बेसब्री से इंतजार है'।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Gauri Pradhan (@gpradhan) द्वारा साझा की गई पोस्ट


विज्ञापन
विज्ञापन
Smriti Irani shared photo with gauri pradhan talks about miss india to Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi journey
क्योंकि सास भी कभी बहू थी - फोटो : सोशल मीडिया

27 साल पुराना है स्मृति ईरानी और गौरी प्रधान का साथ
गौरी प्रधान की इस पोस्ट को स्मृति ईरानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने खुलासा किया कि उनका और गौरी प्रधान का एसोसिएशन करीब 27 साल पुराना है। स्मृति ईरानी ने लिखा है, '1998 से हम दोनों जुड़े हैं। आप में से कितने लोग यह जानते थे कि गौरी प्रधान और मैं एक ही बैच में मिस इंडिया फाइनलिस्ट थीं और फिर 'क्योंकि' में सास बहू बनीं'।

Smriti Irani shared photo with gauri pradhan talks about miss india to Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi journey
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

दर्शकों ने जताया उत्साह
बता दें कि गौरी प्रधान ने 18 वर्ष की उम्र में मिस इंडिया फेमिना में हिस्सा लिया था। इसी शो में वे स्मृति ईरानी से मिलीं। दोनों फाइनल तक पहुंची थीं। हालांकि, दोनों ही अभिनेत्रियां फाइनल में खिताब पाने से चूक गईं। मगर, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के पहले सीजन में सास-बहू के रूप में दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई। अब इसके दूसरे सीजन में भी इन्हें साथ में पर्दे पर देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। पोस्ट पर गौरी के पति और एक्टर हितेन ने भी हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं।

विज्ञापन
Smriti Irani shared photo with gauri pradhan talks about miss india to Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi journey
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

इस तारीख से शुरू हो रहा 'क्योंकि...' का दूसरा सीजन
यह सीरियल 29 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसे रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा जियोहॉटस्टार पर भी यह उपलब्ध रहेगा। बता दें कि स्मृति ईरानी अब राजनीति में सक्रिय हैं। लंबे वक्त बाद उन्हें पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए भी दिलचस्प अनुभव होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed