फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: नए साल पर दोस्तों संग पूल पार्टी करती नजर आईं अंकिता लोखंडे, स्विमसूट में वायरल हुईं तस्वीरें

Sun, 02 Jan 2022 11:32 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 02 Jan 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Social media: Ankita Lokhande was seen having a pool party with friends on the new year pictures in swimsuit went viral
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम

पुराने साल के गुजरने के साथ ही सभी लोग नए साल के जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं। आम से लेकर खास सभी ने मिलकर नए साल का धूमधाम से स्वागत किया। मनोरंजन जगत के सितारों ने भी इस खास मौके पर जमकर जश्न मनाया। ऐसे में छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे भी इस खास मौके को सेलिब्रेट करती नजर आईं। साल 2022 के स्वागत में अभिनेत्री जमकर जश्न मनाती दिखाई दीं। नए साल के मौके पर अंकिता ने ना सिर्फ अपने पति विकी जैन बल्कि अपने करीबी दोस्तों के साथ ही इस खास पल का भरपूर लुत्फ उठाया।



सोशल मीडिया पर इन दिनों अंकिता की ऐसे ही कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री अपने गर्ल गैंग के साथ पूल पार्टी करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई यह तस्वीर तेजी से इंटरनेट पर छा रही हैं। इन तस्वीरों में अंकिता अपनी 3 दोस्तों के साथ खूब मस्ती करती दिखाई दीं।

Social media: Ankita Lokhande was seen having a pool party with friends on the new year pictures in swimsuit went viral
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम

सामने इन तस्वीरों में अभिनेत्री और उनकी फ्रेंड्स स्विम सूट पहनी दिखाई दे रही हैं। गुलाबी रंग के स्विमसूट में अंकिता काफी ग्लैमरस दिखाई दीं। इसके साथ ही इन तस्वीरों में वह अपने दोस्तों के साथ अलग- अलग अंदाज में पोस्ट करती नजर आईं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

Social media: Ankita Lokhande was seen having a pool party with friends on the new year pictures in swimsuit went viral
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम

अंकिता की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं वे लगातार इन तस्वीरों पर कमेंट कर अभिनेत्री की खूबसूरती की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। विरल भयानी के अकाउंट से शेयर इस तस्वीरों को अब तक 41 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Social media: Ankita Lokhande was seen having a pool party with friends on the new year pictures in swimsuit went viral
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी इस पूल पार्टी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की थी, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।




 

विज्ञापन
Social media: Ankita Lokhande was seen having a pool party with friends on the new year pictures in swimsuit went viral
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : Ankita Lokhande instagram

इन तस्वीरों में अंकिता ब्लैक कलर की लॉन्ग ड्रेस में बेहद गॉर्जियस दिखाई दीं। जबकि उनके पति विक्की जैन ब्लैक एंड वाइट स्वेटर और मैचिंग पैंट में उन्हें टक्कर देते दिखाई दिए। गौरतलब है कि अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने बीते साल 14 दिसंबर को विककी जैन के साथ सात फेरे लिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed