फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले ही सीरियल से मशहूर हो गई थीं सौम्या सेठ, कुछ ही सालों में कह दिया इंडस्ट्री को अलविदा

Sat, 17 Oct 2020 08:33 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 17 Oct 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
Soumya Seth Birthday Know About Actress Personal Life and Career
Soumya Seth - फोटो : instagram

टेलीविजन पर अपने पहले ही धारावाहिक से दर्शकों के दिल में जगह बना लेने वालीं अभिनेत्री सौम्या सेठ भले ही आज छोटे- बड़े हर पर्दे से दूर हों। लेकिन इतने साल तक दूर रहने का बावजूद उनको भुला कोई नहीं पाया है। सौम्या का जन्म 17 अक्तूबर 1989 को बनारस में हुआ था। महज पांच साल के टेलीविजन करियर में सौम्या ने अपना अच्छा खासा नाम बना लिया था। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह विदेश में बस जाना ही सही समझा।

Soumya Seth Birthday Know About Actress Personal Life and Career
Soumya Seth - फोटो : instagram

सौम्या सेठ साल 20011 से 2012 के बीच नव्या सीरियल में आई थीं। इस धारावाहिक में सौम्या की मासूमियत के सभी कायल हो गए थे। इस धारावाहिक के बाद से ही सौम्या हर घर में नव्या के नाम से ही पहचानी जाने लगी थीं। इसके बाद भी वो कई धारावाहिकों में नजर आईं लेकिन नव्या का क्रेज आज तक बरकरार है।

Soumya Seth Birthday Know About Actress Personal Life and Career
सौम्या सेठ - फोटो : File Pic

सौम्या ने साल 2017 में अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर ली थी। जिसके बाद वो विदेश में ही जाकर बस गई थीं। हालांकि सौम्या की शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और वो अपने पहले बच्चे के जन्म के कुछ दिन बाद ही पति से अलग हो गईं। पति से अलग होने के कुछ समय बाद सौम्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने इशारा किया था कि वो घरेलू हिंसा का शिकार हुई हैं। हालांकि उन्होंने खुलकर इस बारे में कभी कोई बात नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Soumya Seth Birthday Know About Actress Personal Life and Career
Soumya Seth - फोटो : instagram

अपने इस पोस्ट में सौम्या ने लिखा था, '8 साल पहले जब मैंने नव्या सीरियल किया था तब मैं 21 साल की थी। मैं चाहती थी कि दुनिया प्यार पर विश्वास करे। प्यार से दुनिया को ठीक करना चाहा था। मेरा मानना था कि हर कोई प्यार लेने और प्यार करने का हकदार है। मैं अपने ही देश में थी। पेरेंट्स के साथ रहती थी, जिन्होंने मुझे हर तरह की बुराई से बचाया। मैं बड़ी हो गई हूं। मैंने हिंसा देखी है, अवैध दवाओं को देखा है। नफरत, अन्याय, भावनात्मक हेरफेर और शारीरिक शोषण देखा है।'

विज्ञापन
Soumya Seth Birthday Know About Actress Personal Life and Career
Soumya Seth and Govinda - फोटो : instagram

सौम्या सेठ, नव्या के अलावा 'वी द सीरियल', 'दिल की नजर से खूबसूरत', 'ये है आशिकी' और 'चक्रव्यूह सम्राट अशोक' में भी काम कर चुकी हैं। सौम्या टीवी एक्ट्रेस रागिनी खन्ना और कृष्णा अभिषेक की कजिन सिस्टर है। इसी रिश्ते वह गोविंदा की भांजी लगीं।

पढ़ें: सोशल मीडिया यूजर ने दिव्यांका त्रिपाठी को दी खास नसीहत, अभीनेत्री ने जवाब से जीत लिया दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed