फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupamaa: गौरव खन्ना को ऐसे मिला अनुपमा सीरियल, शो के लिए खुद को बदला

Tue, 07 Sep 2021 05:09 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 07 Sep 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
special interview with Gaurav Khanna who Enters As Anuj Kapadia In Anupama
गौरव खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

सीरियल अनुपमा इन दिनों टीवी की टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन पर बरकरार है। इस शो में आए दिन कोई ना कोई टि्वस्ट दर्शकों को देखने के लिए मिलता है। इस बार शो में अनुपमा के स्कूल के दिनों के प्यार को दिखाया जा रहा है। शो में अब अभिनेता अनुज कपाड़िया ने एंट्री ले ली है। सीरियल में इस भूमिका को अभिनेता गौरव खन्ना निभा रहे हैं। वो शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वो लंबे समय से वह शो में काम करना चाहते थे। अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान गौरव ने शो और अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्सों को शेयर किया है। चलिए जानते हैं गौरव ने क्यों चुना अनुपमा शो में काम करना और खुद को कैसे बनाया शो के लायक?


राजन शाही के साथ काम 
अनुपमा इस वक्त टीवी के सबसे बड़े सीरियल्स में से एक है। गौरव ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि 'मैं कई सालों से राजन शाही सर के साथ काम करना चाहता था। जब वह किसी अवॉर्ड फंक्शन में मिलते, तो मैं उनके साथ काम करने पर चर्चा करता था। लेकिन एक दिन राजन सर ने मुझे शो में काम करने के लिए कहां और मैने सीधे हां कह दिया।
 

special interview with Gaurav Khanna who Enters As Anuj Kapadia In Anupama
गौरव खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

शो के लिए खुद को बदला 
रूपाली गांगुली के स्कूल के दोस्त की भूमिका गौरव खन्ना निभा रहे हैं। इस भूमिका में फिट होने के लिए उन्हें अपने लुक पर भी काफी काम करना पड़ा। गौरव खन्ना बताते हैं कि मुझे इस भूमिका के लिए वजन बढ़ाना पड़ रहा है ताकि चेहरे से मैच्योर दिखाई दूं।  इससे पहले मैं अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान देता था। लेकिन शो की डिमांड कि वजह से मैं इस वक्त थोड़ा वजन बढ़ा रहा हूं।

special interview with Gaurav Khanna who Enters As Anuj Kapadia In Anupama
गौरव खन्ना

मां कि वजह से किया शो
गौरव कहते हैं 'जब मेरे पास इस शो का ऑफर आया तो सबसे पहले ये बात मैने अपनी मां को बताई थी। दरअसल, मेरी मां को अनुपमा शो बहुत पसंद है। जैसे ही उन्हें ये बात पता चली तो उन्होंने तुरंत ये शो करने के लिए कहा और मैं अपनी मां की बात टाल नहीं पाया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
special interview with Gaurav Khanna who Enters As Anuj Kapadia In Anupama
गौरव खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

सिर्फ 22 मिनट का एपिसोड नहीं
एक एपिसोड को तैयार करने में 2 से 3 दिन का समय तक लग जाता है। गौरव अमर उजाला से बात करते हुए बताते हैं कि कई बार उन्हें 18 से 29 घंटे तक का समय लग जाता है। आप जिस एक सीन को देख रहे होते हैं वह दस अलग-अलग एंगल से शूट होता है। तब जाकर एक एपिसोड तैयार होता है। अनुपमा टीवी का नंबर वन शो है। ऐसे में सभी कलाकार अपना 100 % देने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
special interview with Gaurav Khanna who Enters As Anuj Kapadia In Anupama
गौरव खन्ना
कैसा रहा लॉकडाउऩ
कानपुर के रहने वाले गौरव काम के सिलसिले में मुंबई में बस गए हैं। उनके माता पिता और परिवार आज भी कानपुर में ही रहता है। ऐसे में लॉकडाउन की वजह से वह अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता पाए। गौरव बताते हैं कि मैं लॉकडाउन के समय अपने घर कानपुर चला गया था। वहां मैंने अपनी मां के हाथ का बना खाना खाया। उन्होंने बताया कि मैंने अपने पिता से खूब बातें की और बाकि रिश्तेदारों से भी मिला। इस लॉकडाउन ने लोगों को अपने परिवार की अहमियत समझाई है। मैंने 12-13 साल बाद एक नॉर्मल जिंदगी जी, क्योंकि मैं लंबे समय से बिना ब्रेक के काम कर रहा था। इसके साथ कोरोना ने लोगों से उनके अपनों को भी दूर कर कर दिया है। इसलिए हर दिन और एक एक पल को जीना चाहिए। जो टाइम आपके पास है उसे खुलकर जी लीजिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed