फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sriti Jha: अदाकारी में बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मात देती हैं सृति झा, करोड़ों में खेलती हैं आपकी प्यारी 'प्रज्ञा'

Sun, 26 Feb 2023 10:23 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 26 Feb 2023 10:23 AM IST
विज्ञापन
Sriti Jha birthday know unknown facts about Kumkum Bhagya actress and her net worth career struggle journey
Sriti Jha - फोटो : अमर उजाला

सृति झा टेलीविजन इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज सृति की गिनती सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में होती हैं। कहते हैं न कि किसी को कामयाबी इतनी आसानी से नहीं मिलती है, उसके लिए संघर्ष करना पड़ता है। अभिनेत्री के साथ भी कुछ ऐसा ही है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने भी जिंदगी में लंबा सफर तय किया और कई मुश्किलों का सामना किया। जीवन की हर परीक्षा पर खरी उतरने के बाद आज वह आलीशान जीवन की रही हैं। आज सृति अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए इस मौके पर जानते हैं अभिनेत्री से जुड़ी कुछ खास बातें

Sriti Jha birthday know unknown facts about Kumkum Bhagya actress and her net worth career struggle journey
सृति झा - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी अभिनेत्री सृति झा का जन्म 26 फरवरी 1986 को बिहार के बेगूसराय में हुआ था। उनका बचपन गुजरा कोलकाता में। 10 साल की उम्र में अभिनेत्री अपने परिवार के साथ नेपाल के काठमांडू चली गईं और वहां से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। फिर, अभिनेत्री ने दिल्ली के वेंकटेश्वर कॉलेज से बीए अंग्रेजी की पढ़ाई की। इस दौरान ही उन्होंने अपने सपने की तरफ पहला कदम बढ़ाया था। दरअसल, वह अपने कॉलेज की ड्रामा सोसाइटी के साथ जुड़ गईं और आगे जाकर उसकी अध्यक्ष भी बनीं।
Selfiee Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'सेल्फी' का बंटाधार, दूसरे दिन हुई महज इतनी कमाई

Sriti Jha birthday know unknown facts about Kumkum Bhagya actress and her net worth career struggle journey
सृति झा - फोटो : Social media

यहां से सृति के सपनों का सफर शुरू हुआ था। वह अपनी पढ़ाई कर ही रही थीं कि इसी दौरान उन्हें 'धूम मचाओ धूम' के लिए कास्ट किया गया। इस शो में उन्होंने मालिनी शर्मा का किरदार निभाया था। इसके बाद वह टीवी शो 'जिया जले' में नजर आईं। हालांकि, यह शो ज्यादा समय तक चल नहीं पाया था, लेकिन अभिनेत्री को नई पहचान जरूर दे दी थी। इस शो के बाद वह घर-घर में फेमस हो गईं, जिसके बाद वह एक के बाद एक कई सीरियल में नजर आईं। सबसे ज्यादा लोकप्रियता अभिनेत्री ने टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' की 'प्रज्ञा' बनकर बटोरीं। आज भी सृति का नाम सुनकर लोगों को 'प्रज्ञा' की याद आती है।
Bollywood: इन सेलेब्स को दूसरी शादी में मिला सच्चा प्यार, सिर्फ इस एक्टर ने पहली बीवी को नहीं दिया तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
Sriti Jha birthday know unknown facts about Kumkum Bhagya actress and her net worth career struggle journey
सृति झा - फोटो : Social media

टीवी की 'प्रज्ञा' सभी दर्शकों के दिल में बसती हैं। उनकी लोकप्रियता किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। लोकप्रियता ही नहीं, बल्कि कमाई के मामले में भी वह पीछे नहीं हैं। आज वह आलीशान जीवन जीती हैं। सृति पहले से ही अपने एक्टिंग के लिए मोटी रकम वसूलती थीं, लेकिन खतरों के खिलाड़ी में आने के बाद से उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ और उनकी फीस में भी।
Ekta Kapoor: 'सेल्फी' के समर्थन में उतरीं एकता कपूर, अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए ट्रोल्स को लगाई लताड़

विज्ञापन
Sriti Jha birthday know unknown facts about Kumkum Bhagya actress and her net worth career struggle journey
सृति झा - फोटो : Social media

रिपोर्ट्स के अनुसार, सृति झा की कुल संपत्ति 29 करोड़ रुपये के आसपास है। वह लग्जरी लाइफ के साथ लग्जरी गाड़ियों की भी शौकीन हैं। अभिनेत्री के पास 56 लाख की ऑडी A5, सात लाख की हुंडई एलीट और 54 लाख की मर्सिडीज बेंज जीएलसी हैं। इसके अलावा अभिनेत्री के पास आलीशान फ्लैट भी है। अपनी दमदार अदाकारी के दम सृति इंडस्ट्री पर ही नहीं, बल्कि दर्शकों के दिल पर भी राज करती हैं।
Urfi Javed: उर्फी की पोस्ट को सुजैन की बहन ने किया लाइक, फिर एक्ट्रेस ने चुटकी लेते हुए कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed