फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सुहानी सी एक लड़की' फेम एक्ट्रेस ने ऑनस्क्रीन भाई से रचाई शादी, वायरल हुईं तस्वीरें

Mon, 23 Nov 2020 08:04 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 23 Nov 2020 08:04 AM IST
विज्ञापन
Suhani Si Ek Ladki Fame Actress Rajshri rani Married With Onscreen Brother Gaurav Jain
राजश्री और गौरव जैन - फोटो : Instagram

फिल्म और टेलीविजन जगत से कोरोना काल में कई खुशी की खबरें आती रही हैं। इस दौर में किसी के घर किलकारी गूंजी तो कोई शादी के बंधन में बंध गया। अब खबर है कि टेलीविजन का चर्चित धारावाहिक 'सुहानी सी एक लड़की' की फेम अभिनेत्री राजश्री रानी भी शादी के बंधन में बंध गई हैं। राजश्री ने अपने ऑनस्क्रीन भाई गौरव जैन से शादी कर ली है।

Suhani Si Ek Ladki Fame Actress Rajshri rani Married With Onscreen Brother Gaurav Jain
राजश्री और गौरव जैन - फोटो : Instagram

गौरव और राजश्री ने पारंपरिक रीति रिवाज से ग्वालियर में सात फेरे लिए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। कोरोना वायरस के चलते राजश्री और गौरव ने अपने मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के भी सारे उपाय अपनाए थे। साथ ही इस शादी के कार्यक्रम में केवल कुछ करीबी रिश्तेदार और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।

Suhani Si Ek Ladki Fame Actress Rajshri rani Married With Onscreen Brother Gaurav Jain
राजश्री और गौरव जैन - फोटो : Instagram

शादी की इन तस्वीरों को राजश्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। जिसमें राजश्री लाल और पिंक रंग का लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ कुंदन की ट्रेडिशनल ज्वैलरी से राजश्री ने अपने लुक को कम्प्लीट किया। राजश्री इस दौरान बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suhani Si Ek Ladki Fame Actress Rajshri rani Married With Onscreen Brother Gaurav Jain
राजश्री और गौरव जैन - फोटो : Instagram

वहीं गौरव ने क्रीम कलर के शेरवानी के साथ फ्लोटर प्रिंट की पगड़ी पहनी थी। दोनों एक साथ बहुत प्यारे लग रहे थे। दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ दिख रही थी। 

विज्ञापन
Suhani Si Ek Ladki Fame Actress Rajshri rani Married With Onscreen Brother Gaurav Jain
राजश्री और गौरव जैन - फोटो : Instagram

दिलचस्प बात यह है कि राजश्री और गौरव ने स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'सुहानी सी एक लाड़की' में नजर आए थे। इस धारावाहिक में वैसे तो गौरव ने राजश्री के देवर का किरदार निभाया था। लेकिन धारावाहिक में ही राजश्री ने अपने देवर को भाई बना लिया था। लेकिन अब रील लाइफ से इतर ये दोनों रियल लाइफ में शादी के बंधन में बंध गए हैं।

अर्जुन ने संभाली हजार बच्चों की जिम्मेदारी, फूडक्लाउड के जरिए पहुंचा रहे रोज इन बच्चों को भोजन
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed