बिग बॉस 12 के घर में एक बार फिर सुल्तानी अखाड़ा खुला है। वीकेंड का वार में घर के दो सदस्य इस अखाड़े में अपनी ताकत आजमाते हैं। सलमान खान घर के दो कंटेस्टेंट्स को अखाड़े में बुलाकर दो-दो हाथ करवाते हैं। इस अखाड़े में घर का एक कॉमनर तो दूसरी तरफ सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट खड़ा है..आइए जानते हैं क्या मिलेगा जीतने वाले कंटेस्टेंट को..
Bigg Boss 12: सुल्तानी अखाड़े में 'भाई' से भिड़ेंगे दीपक, जानिए किसकी होगी घर से छुट्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि घर के तीसरे हफ्ते में लगे सुल्तानी अखाड़े में कॉमनर दीपक ठाकुर और टीवी एक्टर करणवीर बोहरा आमने-सामने हैं। दीपक शो में करणवीर को अपना बड़ा भाई मानते हैं। इस दौरान सलमान पहले दोनों में जुबानी जंग करवाते हैं और उसके बाद एक सर्कल में दोनों योद्धाओं को दौड़ाते हैं। ऐसे में दीपक इस रेस में गिरते हुए नजर आते हैं।
वहीं, सुल्तानी अखाड़े के सुल्तान सलमान खान ने इस जंग में जीतने वाले के लिए एक स्पेशल पॉवर का भी ऐलान किया है। दोनों में से जो यह युद्ध जीतेगा उसे यह स्पेशल पॉवर मिलेगी और वह पूरे हफ्ते घर में काम नहीं करेगा। बल्कि विजेता के पूरे हफ्ते का काम हारने वाला कंटेस्टेंट करेगा।
Aaj ke Sultani Akhade me hogi @KVBohra aur #DeepakThakur ke beech takkar! Kise milegi woh special power? Tune in to watch #BB12 at 9 PM. #BiggBoss12 pic.twitter.com/v4Qbc5If1R
वहीं, इससे पहले फेमस कॉमेडियन भारती सिंह शो में पहुंचती हैं जो साथ में नो बच्चे लेकर आई हैं और उन सभी बच्चों का बाप सलमान खान को बता रही हैं। ऐसे में यह बात जानकर सलमान खान के कान खड़े हो जाते हैं और भारती सिंह को जबरदस्त बात कहते हुए दिखाई देते हैं।
आखिर में आपको बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए श्रीसंथ, करणवीर बोहरा, सृष्टि रोडे और अनूप-जसलीन की जोड़ी नॉमिनेट हुई है। लेकिन माना जा रहा है कि इस हफ्ते इन नॉमिनेट सदस्य में से कोई भी बेघर नहीं होगा। हालांकि अनूप को सीक्रेट रूम में जरूर भेजा जाएगा।
Aaj ke elimination round mein kaun hoga vida? Kiss tarah karenge @BeingSalmanKhan iska khulasa? Dekhiye aaj raat 9 baje! #BB12 pic.twitter.com/HrS8er1DA1