'द कपिल शर्मा शो' कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो का हर किरदार घर-घर में लोकप्रिय है। शो में कपिल शर्मा के अलावा अगर किसी किरदार को बहुत अधिक पसंद किया गया तो वो था सुनील ग्रोवर का किरदार। कॉमेडी नाईट विद कपिल में गुत्थी और द कपिल शर्मा शो में डॉ मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी का किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर ने अब कपिल शर्मा के साथ काम करने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कपिल के साथ काम करने को लेकर एक ऐसी बात कही है जिसे सुनकर उनके और कपिल के प्रशंसक पूरी तरह से खुश हो जाएंगे।
गुत्थी और मशहूर गुलाटी के किरदार को याद कर रहें हैं सुनील ग्रोवर, कहा-कपिल के साथ दोबारा काम करने से कोई एतराज नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज भी गुत्थी के कपड़े मेरे पास हैं
सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के साथ काम करने के लिए तो हामी भरी ही, लेकिन इसके साथ उन्होंने ये भी बताया कि वो अपने स्त्री के किरदारों को बहुत ही याद करते हैं। एक मीडिया चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा, 'अब भी मेरी अलमारी में मेरे पास सारे सूट, साड़ियां ब्लाउज और गहने पड़े हुए हैं। जब भी मैं अपने किरदारों को याद करता हूं तो अपनी अलमारी खोलकर अपने कपड़ों को निहारता हूं। कभी-कभी तो मैं उन्हें अलमारी से बाहर निकालकर धूप भी लगवाता हूं। मेरे लिए वो सभी चीजें बहुत कीमती हैं और मेरी यादें हैं।'
कपड़ों को पहनकर पुराने दिनों को करता हूं याद
सुनील ग्रोवर अपने इन किरदारों के बारे में बातचीत करते हुए काफी भावुक हो गए। उन्होंने मीडिया चैनल से खास बातचीत में कहा कि, 'जब मेरे घर से सब लोग चले जाते हैं तो मैं अपने किरदारों के कपड़ों को पहनकर पुराने दिनों को याद करता हूं।' सुनील ग्रोवर ने कहा कि इन दोनों शोज को करते हुए उन्होंने कई यादें बनाई हैं और इन सभी किरदारों ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। बता दें कि कपिल शर्मा से अलग होने के बाद सुनील टीवी पर खुद का कॉमेडी शो लेकर आए थे जिसमें उन्होंने चुटकी की भूमिका निभाई थी, लेकिन उनका ये शो कामयाब नहीं हुआ और वो फिर से 'कॉमेडी नाईट विद कपिल' में लौट गए। कॉमेडी शो में उनके गुत्थी के किरदार ने उन्हें बहुत लोकप्रियता दिलाई।
कपिल शर्मा से हुआ था विवाद
बता दें कि विदेश में एक लाइव शो करके भारत लौट रहें सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच फ्लाइट में बहुत ही कहा-सुनी हो गई थी। जिसके बाद से इन दोनों ने साथ में कभी काम नहीं किया। हालांकि इसके बाद रिपोर्ट्स के अनुसार कपिल ने सुनील ग्रोवर से माफी भी मांगी और कई बार ये खबर आई कि सुनील शो में वापसी कर रहें हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। प्रशंसकों ने इन-दोनों की जोड़ी को बहुत मिस किया। लेकिन अब खुद सुनील ग्रोवर के मुंह से ये बात सुनकर प्रशंसकों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।
सुनील ग्रोवर ने संघर्ष के दिनों को याद किया
सुनील ग्रोवर काफी समय से इस इंडस्ट्री में हैं। उन्होंने अपने करियर में काफी संघर्ष देखा है। सुनील ने अपने इन संघर्ष के दिनों के बारे में भी बात की। उन्होंने बातचीत में कहा, 'मेरी जिंदगी हमेशा सरप्राइज से भरी रही है। अगर में मुड़कर देखता तो मेरी जिंदगी में कई परेशानियां थी। कई बार दो दिन की शूटिंग के बाद मुझे बाहर का रास्ता दिखाया जाता था या फिर सीधे ही नकार दिया जाता था। इन चीजों ने मुझपर गहरा असर डाला और मेरा खुद पर विश्वास कम होने लगा। इसके बाद मैंने 7-8 सालों तक वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में भी काम किया। जब मैं थोड़ा सैटल हो गया तब मुझे अभिनय करने के ऑफर आने लगे। सुनील ग्रोवर टेलीविजन के साथ-साथ कई बड़ी फिल्मों में भी नजर आ चुकें हैं। उन्होंने भारत, बागी जैसी फिल्मों में काम किया।