फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झूठी निकलीं अफवाहें, कपिल शर्मा के शो में वापसी नहीं कर रहे 'डॉक्टर मशहूर गुलाटी', वजह भी जान लें

Sun, 03 Mar 2019 03:54 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sun, 03 Mar 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
sunil grover will be seen in dancing reality show not in kapil sharma show
Sunil Grover

फिल्म अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबर है कि वह एक बार फिर छोटे परदे पर वापसी करने जा रहे हैं। पिछली बार उन्हें कॉमेडी शो कानपुर के खुराना में देखा गया था। इस शो को उन्हे बीच में ही छोड़ना पड़ा था। इसकी वजह सलमान खान की स्टारर फिल्म भारत में उनके काम करने को मानी गई। गौरतलब है कि फिल्म भारत में वह एक अहम रोल में नजर आएंगे। इससे पहले वह इस रियलिटी शो के जरिए टीवी की दुनिया में फिर नजर आने वाले हैं। 


 

sunil grover will be seen in dancing reality show not in kapil sharma show
sunil grover

दरअसल, डांसिंग रियलिटी शो नच बलिए का नौंवा सीजन जल्द शुरू होने वाला है। ऐसे में शो को होस्ट करने के लिए कॉमेडियन सुनील को चुना गया है। वहीं, शो में उनके साथ टीवी की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट नजर आएंगी। इससे पहले वह टीवी सीरियल बेपनाह में नजर आ रही थीं। बात करें रियलिटी शो की तो यह हर साल की तरह इस साल भी धमाल मचाने की फिराक में है। 

sunil grover will be seen in dancing reality show not in kapil sharma show
Sunil Grover

बता दें कि यह भी माना जा रहा  था कि सुनील जल्द ही मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में नजर आएंगे, लेकिन इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं, कपिल के शो में गुत्थी के किरदार को लोग बहुत मिस कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sunil grover will be seen in dancing reality show not in kapil sharma show
Sunil Grover

माना जा रहा है कि इस शो में सलमान और कटरीना की एक झलक देखने को मिल सकती है। फिलहाल यह जोड़ी फिल्म भारत को लेकर बिजी है। वहीं, सुनील ग्रोवर भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का निर्दशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। वहीं,  फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद सलमान और कटरीना शो में नजर आ सकते हैं। डांसिंग रियलिटी शो तीन महीने तक चलेगा। 

विज्ञापन
sunil grover will be seen in dancing reality show not in kapil sharma show
divyanka tripathi

पिछले सीजन में टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और अभिनेता विवेक दहिया की जोड़ी ने बाजी मारी थी। वहीं, अबिगेल पांडे और सनम जौहर की जोड़ी फर्स्ट रनर अप रही थी। तीसरे नंबर पर सान्या ईरानी और मोहित सहगल की जोड़ी आई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed