फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिल्पा शेट्टी की पीआर टीम की 'विक्टिम कार्ड' खेलने की पूरी तैयारी, सुपर डांसर 4 से कटा पत्ता

Tue, 27 Jul 2021 07:45 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 27 Jul 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Super Dancer 4 Shilpa Shetty will not be seen in the show Riteish Deshmukh and Genelia dsouza to appear as guest judges
शिल्पा शेट्टी, रितेश-जेनेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

पॉर्न फिल्मों का कारोबार करने के सिलसिले में गिरफ्तार उद्योगपति राज कुंद्रा की हिरासत अवधि बढ़ाए जाने के साथ ही उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ में वापसी की उम्मीदें क्षीण हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ शो के निर्माताओं ने शिल्पा शेट्टी की जगह नए मेहमान सितारे बुलाने की तैयारी पूरी कर ली है। और, शिल्पा को भी ये संदेश भेज दिया गया है कि अगली सूचना तक वह खुद को ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ की शूटिंग से दूर ही रखें। जानकारी ये भी मिली है कि शिल्पा शेट्टी की हाल ही में सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘हंगामा 2’ को इस साल ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्मों में सबसे कम दर्शक मिले हैं।

Super Dancer 4 Shilpa Shetty will not be seen in the show Riteish Deshmukh and Genelia dsouza to appear as guest judges
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनी एंटरटेनमेंट चैनल के चर्चित शोज में शामिल रहा डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ पिछले हफ्ते से ही संकट में है। बीते सोमवार को राज कुंद्रा की पॉर्न फिल्मों के कारोबार में गिरफ्तारी के अगले दिन शिल्पा शेट्टी इस शो की शूटिंग पर नहीं पहुंचीं। छानबीन करने पर पता चला कि चैनल प्रबंधन ने शो निर्माताओं को शिल्पा शेट्टी को इस शो से दूर ही रखने की सलाह दी है। ऐसा इसलिए किया गया ताकि राज कुंद्रा की सोशल मीडिया में खराब हुई छवि का असर शिल्पा शेट्टी के जरिये शो पर न पड़े। शिल्पा शेट्टी भी तब से ही सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रही हैं।

Super Dancer 4 Shilpa Shetty will not be seen in the show Riteish Deshmukh and Genelia dsouza to appear as guest judges
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस मामले में अब मुंबई पुलिस अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को भी संदिग्ध मानकर चल रही है। पुलिस के मुताबिक राज कुंद्रा के कारोबार में शिल्पा की भी हिस्सेदारी है और उनके खातों में भी पॉर्न फिल्मों के कारोबार का पैसा उनकी जानकारी में ट्रांसफर किया गया है। हालांकि, इस बीच समाचार एजेंसी ANI पर खबरें ऐसी भी सामने आईं हैं जिनमें कहा जा रहा है कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को जब आमने सामने बिठाकर पूछताछ की गई तो शिल्पा शेट्टी रो पड़ीं। कहा गया कि इस दौरान शिल्पा ने राज से ये भी पूछा कि जब हमारे पास सब कुछ है तो ये सब क्यों?

विज्ञापन
विज्ञापन
Super Dancer 4 Shilpa Shetty will not be seen in the show Riteish Deshmukh and Genelia dsouza to appear as guest judges
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लेकिन मुंबई पुलिस के सूत्र इस बारे में बताते हैं कि पूछताछ के दौरान ऐसा कुछ नहीं हुआ और इस तरह की खबरें शिल्पा शेट्टी की पीआर टीम उनकी इमेज ठीक करने के लिए मीडिया में ‘लीक’ कर रही है। पुलिस के मुताबिक इस पूरे गोरखधंधे की जानकारी शिल्पा शेट्टी को शुरू से है और उनके खिलाफ भी सबूत जिस तेजी से सामने आ रहे हैं, उनसे वह भी अभी संदेह के घेरे से बाहर नहीं गई हैं। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर कई मॉडलों ने न्यूज वीडियो के लिए संपर्क करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Super Dancer 4 Shilpa Shetty will not be seen in the show Riteish Deshmukh and Genelia dsouza to appear as guest judges
रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : इंस्टाग्राम

इस बीच डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ के अगले एपीसोड्स की शूटिंग यहां शनिवार से शुरू हो चुकी है। शो के यहां लगे सेट पर बीती रात जो फेरबदल किया गया, उसके पता चला कि शो के अगले एपीसोड्स की शूटिंग में दो मेहमान जज होने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक शिल्पा शेट्टी की जगह इस बार अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया इस बार शो में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed